फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain appeal to stop the session showed anti Punjab face: Dhindsa

सत्र रोकने की अपील कर कैप्टन ने दिखाया पंजाब विरोधी चेहरा: ढींढसा

Sun, 18 Dec 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Dec 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Captain appeal to stop the session showed anti Punjab face: Dhindsa
Parminder Singh Dhindsa - फोटो : File Photo
शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से चुनाव आयोग और राज्यपाल से सरकार द्वारा बुलाए विशेष सत्र को रोकने की अपील अलोकतांत्रिक और अनुचित है। इसीलिए आयोग ने कोई नोटिस नहीं लिया और राज्यपाल ने भी मामले को संज्ञान लेने लायक नहीं समझा।
विज्ञापन


वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा ने कहा कि अगर कांग्रेस को प्रस्तावित बिल पर कोई आपत्ति है, तो उसे सत्र में हिस्सा लेकर अपना विरोध जताना चाहिए। उनके विधायकों के इस्तीफे अब तक स्वीकार नहीं किए गए हैं। पंजाब सरकार ने राज्यपाल की सलाह पर अध्यादेश का रास्ता छोड़ विशेष सत्र बुुलाकर सही फैसला किया है। ढींढसा ने कैप्टन से पूछा कि क्या वह ठेके पर तैनात 27 हजार मुलाजिमों को पक्की नौकरी देने के हक में नहीं हैं। या तो कैप्टन संविधान से अनजान हैं, या वह युवाओं को पक्का करने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नाजुक हालात में भी कैप्टन अपने तानाशाही रवैये से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें हजारों मुलाजिमों के भविष्य के बजाय अपना और पंजाब का भविष्य तबाह करने वाली कांग्रेस का खयाल है। 
विज्ञापन


कैप्टन ने अपने कार्यकाल में सरकारी और अर्द्ध सरकारी नौकरियों पर पूरी पाबंदी लगा दी थी। यहां तक कि निजी क्षेत्र में नौकरियों के अवसर तलाशने को भी पहल नहीं की। अब वह अकाली-भाजपा सरकार को नौकरियां देने से रोक रहे हैं। चुनाव के समय लोगों को लाभ पहुंचाने के कैप्टन के आरोप को हास्यास्पद बताते हुए ढींढसा ने कहा कि यह आरोप वह शख्स लगा रहा है, जो किसानों के कर्ज माफ करने की स्थिति में न होने के बावजूद कर्ज माफी के फार्म भरवा रहा है। जो पंजाब के हर घर के एक नौजवान को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने के कागज बांटता फिर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस, शिअद-भाजपा पर अध्यादेश पारित न करने को लेकर हाय तौबा मचा रही थी, अब सरकार ने विशेष सत्र बुलाया तो उसका भी विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed