फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain announced, after the deaths of Notbandi Congress will take the issue to court

कैप्टन का एलान, नोटबंदी के बाद मौतों का मुद्दा कोर्ट तक ले जाएगी कांग्रेस

Sun, 11 Dec 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Captain announced, after the deaths of Notbandi Congress will take the issue to court
- फोटो : File Photo
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि नोटबंदी के बीच हुई मौतों के मुद्दे को पार्टी अदालत तक ले जाएगी। साथ ही उन्होंने नोटबंदी के खिलाफ इंडस्ट्री की ओर से 16 दिसंबर को किए जा रहे बंद को समर्थन देने का भी एलान किया।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि 86 फीसदी मुद्रा बाजार से ले ली गई। नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। बैंकों में लाइनों में लगकर करीब सौ लोगों की मौत हो चुकी है। कैश न मिलने की वजह से हजारों लोग परेशान हैं। इस मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस जल्द अदालत की शरण लेगी। कैप्टन ने चेंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल अंडरटेकिंग लुधियाना को समर्थन का एलान किया। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि पंजाब की इंडस्ट्री पहले ही बादल सरकार की नीतियों के चलते बदहाल थी, उस पर नोटबंदी का बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। मोदी सरकार द्वारा अनियोजित तरीके से नोटबंदी का फैसला एक अपराधिक कृत्य है। जिसने न सिर्फ कई जिंदगियां छीन लीं, बल्कि हजारों की तादाद में ठेके पर नियुक्त वर्करों की नौकरियां भी ले लीं। इंडस्ट्री द्वारा देशव्यापी बंद की कॉल उद्योगों की हालत बताने के बारे में एक छोटा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके प्रति पीएम नरेंद्र मोदी ने आंखें मूंद ली हैं। पिछले एक माह के दौरान हजारों वर्करों को निकाल दिया गया। जो काम कर रहे हैं, उन्हें भी वेतन नहीं मिल पा रहा है। जो इंडस्ट्री बादल की लोक विरोधी नीतियों के बावजूद बच गई थीं, अब नोटबंदी के चलते बंद हो रही हैं। कैश की किल्लत से जूझ रही इंडस्ट्री को आयकर विभाग वाले परेशान कर रहे हैं, अब कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से नई समस्या आ गई है। 


कैप्टन ने कहा कि पंजाब में इंडस्ट्री ग्रोथ लगातार गिर रही है, पार्टी के सत्ता में आने पर उद्योगों की सुध ली जाएगी। अभी इंडस्ट्री को नोटबंदी के प्रभाव से बचाने को हरसंभव कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed