{"_id":"57bdb63b4f1c1bf64ad4f19b","slug":"captain-amrinder-singh-says-about-congress-candidate-list-at-malrkotla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रधान बोले,10 दिन में जारी होगी विस चुनाव की पहली सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रधान बोले,10 दिन में जारी होगी विस चुनाव की पहली सूची
अमर उजाला ब्यूरो, मालेरकोटला
Updated Wed, 24 Aug 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किए जा रहे ‘हलके में कैप्टन’ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को मालेरकोटला में किया गया। हिना हवेली में आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याओं को समझने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने संबोधन में दो टूक कहा कि सत्ता में आने पर बादल परिवार को जेल यात्रा करवाएंगे क्योंकि पंजाब में पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं। बातचीत के दौरान कैप्टन ने बताया कि विस चुनाव के लिए प्रत्याशियों के 1671 आवेदन प्राप्त हुए हैं और पहली सूची तैयार कर ली गई है।
इसे राहुल गांधी की स्वीकृति लेकर 10 दिन में जारी कर दिया जाएगा। आम लोगों ने कैप्टन के समक्ष आरोप लगाए कि अकाली नेता कांग्रेसी पंचायतों को ग्रांट न देकर पक्षपात कर रहे हैं। लोगों ने काफी शिकायतें पुलिस ज्यादतियों की की और कई ने सरकारी सुविधा केंद्रों में पेश आ रही समस्याओं का जिक्र किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शोइब अहमद शैबी, मुजमिल अली खान, एनएसयूआई के अध्यक्ष साकिब अली, मोहम्मद इश्फाक और मनोज उप्पल मौजूद रहे।
रजिया जीवे जीवे के नारों से गूंजा पंडाल: कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के मालेरकोटला में आयोजित कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण इलाकों से पहुंची कांग्रेसी समर्थकों की भीड़ पंडाल में भी 'रजिया जीवे जीवे' के नारे लगा रही थी, कार्यकर्ताओं के इस जोश को देखकर कैप्टन ने मंच से खड़े होकर हजूम का अभिवादन स्वीकार किया, जबकि रजिया सुल्ताना ने सभी का आभार व्यक्त किया।