{"_id":"572f663c4f1c1bd9525ccedb","slug":"captain-amrinder-singh-said-i-had-never-clean-chit-to-jagdish-tytler-on-sikh-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख दंगे पर कैप्टन अमरिंदर बोले- टाइटलर को नहीं दी क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख दंगे पर कैप्टन अमरिंदर बोले- टाइटलर को नहीं दी क्लीन चिट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 May 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और जगदीश टाइटलर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही एक बार फिर से सिख दंगा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। ताजा मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि 1984 के सिख दंगों के मामले में उन्होंने जगदीश टाइटलर का बचाव नहीं किया और न ही उन्हें कभी क्लीन चिट दी थी। यह काम जांच एजेंसियों का है और फैसला अदालत को लेना है। वह टाइटलर समेत किसी को भी क्लीन चिट देने वाले कौन होते हैं।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में करीब दो हजार पंजाबियों केसाथ चर्चा के दौरान कैप्टन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि सिखों को 1984 को भूल जाना चाहिए। उन्होंने खुद उस वक्त की घटनाओं पर रोष जताते हुए संसद व पार्टी से इस्तीफा दिया था। सिख कभी भी 1984 की घटनाओं को नहीं भूल सकते, यह हमेशा हमारी यादों में ताजा रहेंगी।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि चुनाव के दौरान इस मुद्दे को उछालने का कोई फायदा नहीं है। सवाल किया कि क्यों सीएम प्रकाश सिंह बादल को चुनाव के समय ही 1984 की याद आती है। बादल हमेशा अपनी असफलता को छिपाने के लिए ऐसा करते हैं। उन्होंने एनआरआई की मांग का समर्थन किया कि काली सूची नहीं होनी चाहिए, किसी को अपने देश जान से से रोकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
अपने स्तर पर इसके हल के लिए वह पूरी कोशिश करेंगे। कैप्टन ने कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस सभी एनआरआई को अपनी जायदादों के संबंध में दावे व एतराज दायर करने को आमंत्रित करेगी। उनके खिलाफ लंबित केसों को रिव्यू किया जाएगा। चार सप्ताह में पंजाब से नशों का सफाया किया जाएगा।
यह उनका आखिरी चुनाव है जो वह पंजाबियों केचेहरों पर खुशियां वापस लाने को लड़ रहे हैं। यह समागम पंजाब चैप्टन ऑफ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, अमेरिका की ओर से आयोजित किया गया था।