{"_id":"578ba49e4f1c1b6137c4b6b2","slug":"captain-amrinder-singh-punjab-assembly-election-syl-issue-punjab-politics-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन बोले, दो किश्तियों में पैर रखने की कोशिश में कर रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन बोले, दो किश्तियों में पैर रखने की कोशिश में कर रहे बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jul 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
बादल, कैप्टन अमरिंदर, हरसिमरत कौर, मक्कड्
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सीएम प्रकाश सिंह दो किश्तियों पर पैर रखने की कोशिश कर रहे हैं। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल केंद्र सरकार पर संघीय ढांचे को छोटा करने का आरोप लगा रहे हैं।
जिनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा और पत्नी हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्री हैं। कैप्टन ने बादल पिता-पुत्र पर दोहरे मापदंडों का आरोप लगाया। अगर वे सचमुच घुटन महसूस कर रहे हैं तो हरसिमरत को केंद्रीय कैबिनेट से वापस क्यों नहीं बुला लेते। उन्होंने आशंका जताई कि केंद्र की ओर से हरियाणा के पक्ष में स्पष्ट स्टैंड लेने के चलते सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के खिलाफ फैसला आने की पूरी संभावना है।
इसके चलते बादल अब गठबंधन से बाहर निकलने का बहाना ढूंढ रहे हैं। सारी जिम्मेदारी से बचने को बादल अब केंद्र पर आरोप लगा रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि बादल एक भी शब्द लिखा दिखा दें, जो उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को लिखा हो। एसवाईएल पर कांग्रेस ने सरकार को पूरा समर्थन दिया था, लेकिन सियासी फायदा लेने को बादल जानबूझ कर ड्रामा करते रहे। वह तमाशबीन बन कर देखते रहे और एनडीए ने हरियाणा का समर्थन कर दिया।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस एसवाईएल के बारे में कानूनी व संवैधानिक मुद्दे पर सरकार का समर्थन करती है, लेकिन विशेष हितों के लिए पंजाब को अराजकता में धकेलने के खतरनाक गेम प्लान में साथ नहीं है। क्योंकि बादल अपना अस्तित्व बचाए रखने को कुछ भी कर सकते हैं। चाहे उन्हें पंजाब की शांति व भाईचारे को भी दांव पर क्यों न लगाना पड़े।