{"_id":"5846bb604f1c1bfd64448565","slug":"captain-amrinder-singh-meeting-with-navjot-sidhu-and-big-announcement-may-be-on-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में शामिल हुए अकाली दल के दो विधायक, कैप्टन करेंगे बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में शामिल हुए अकाली दल के दो विधायक, कैप्टन करेंगे बड़ा ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Dec 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
आगामी चुनाव को लेकर नवजोत सिद्धू की भूमिका पर कैप्टन बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वहीं नोटबंदी पर भी उनके तेवर तीखे रहे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू अमृतसर लोकसभा उप चुनाव लड़ें या नहीं, यह फैसला सिद्धू पर ही छोड़ दिया गया है।
दो अकाली विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैप्टन ने कहा कि उनकी सिद्दू से मुलाकात हुई है। उन्हें लगता है कि सिद्धू आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करना चाहते हैं।
लेकिन चुनाव लड़ने के बारे में आखिरी फैसला सिद्धू ही लेंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट वितरण पर आखिरी अधिकार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास है। अगर डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को अमृतसर ईस्ट से टिकट मिलती है तो उन्हें डॉ. सिद्धू के लिए प्रचार करने में खुशी मिलेगी।

Trending Videos
आठ के बाद किया जाएगा सभी 117 उम्मीदवारों का एलान
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्ध् पर दिया बयान
विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि आठ दिसंबर को होने वाली सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद राज्य की सभी 117 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया जाएगा।
राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कदम पंजाब में पार्टी के हित में होगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आप से किसी खतरे के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी का कहीं नामो-निशान नहीं है।
उसे पहले कुछ फायदा जरूर मिला था, लेकिन हालात अब इस कदर बिगड़ चुके हैं कि ये पंजाब में चार सीटों पर भी जीत नहीं दर्ज कर सकते।

नोटबंदी के एलान से पहले पूरी तैयारी करनी चाहिए थी
Captain on Sidhu
- फोटो : File Photo
नोटबंदी के आम लोगों पर पड़े प्रभाव को लेकर चिंता जताते हुए कैप्टन ने कहा कि उनका व्यक्तिगत विचार है कि काल धन को खत्म करने का फैसला सही है। लेकिन इस प्रक्रिया को पूरी तरह गलत तरीके से लागू किया गया है।
हर कोई समझता है कि बाजार से 86 फीसदी नकदी निकाल लेने के बाद समस्याएं पैदा होंगी। ऐसे में सरकार को एलान करने से पहले खुद को तैयार रखना चाहिए था। अपने खिलाफ आयकर विभाग की शिकायत के सवाल पर उन्होंने कहा कि केस में कोई वास्तविकता नहीं है।
यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। उनकी कथित विदेशी संपत्तियों का मामला पहले पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें लोकसभा चुनाव में अरुण जेटली के खिलाफ उतारे जाने पर उठाया गया था।
बाड़मेर, राजस्थान में उन्हें कोई नहीं जानता, ऐसे में मोदी के वहां उनके बारे में बोलने का आधार क्या था। इससे साफ है कि भाजपा द्वारा सारा मामला अपने और पंजाब में अपने गठबंधन साझीदार के विशेष हितों को पूरा करने को गढ़ा गया है।