फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh meeting with navjot sidhu and big announcement may be on election

कांग्रेस में शामिल हुए अकाली दल के दो विधायक, कैप्टन करेंगे बड़ा ऐलान

Wed, 07 Dec 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Dec 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh meeting with navjot sidhu and big announcement may be on election
नवजोत सिंह सिद्धू
आगामी चुनाव को लेकर नवजोत सिद्धू की भूमिका पर कैप्टन बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वहीं नोटबंदी पर भी उनके तेवर तीखे रहे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू अमृतसर लोकसभा उप चुनाव लड़ें या नहीं, यह फैसला सिद्धू पर ही छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


दो अकाली विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैप्टन ने कहा कि उनकी सिद्दू से मुलाकात हुई है। उन्हें लगता है कि सिद्धू आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करना चाहते हैं।
विज्ञापन


लेकिन चुनाव लड़ने के बारे में आखिरी फैसला सिद्धू ही लेंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट वितरण पर आखिरी अधिकार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास है। अगर डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को अमृतसर ईस्ट से टिकट मिलती है तो उन्हें डॉ. सिद्धू के लिए प्रचार करने में खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ के बाद किया जाएगा सभी 117 उम्मीदवारों का एलान

captain amrinder singh meeting with navjot sidhu and big announcement may be on election
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजो​त सिद्ध् पर दिया बयान
विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि आठ दिसंबर को होने वाली सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद राज्य की सभी 117 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया जाएगा।

राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कदम पंजाब में पार्टी के हित में होगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आप से किसी खतरे के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी का कहीं नामो-निशान नहीं है।

उसे पहले कुछ फायदा जरूर मिला था, लेकिन हालात अब इस कदर बिगड़ चुके हैं कि ये पंजाब में चार सीटों पर भी जीत नहीं दर्ज कर सकते।

नोटबंदी के एलान से पहले पूरी तैयारी करनी चाहिए थी

captain amrinder singh meeting with navjot sidhu and big announcement may be on election
Captain on Sidhu - फोटो : File Photo
नोटबंदी के आम लोगों पर पड़े प्रभाव को लेकर चिंता जताते हुए कैप्टन ने कहा कि उनका व्यक्तिगत विचार है कि काल धन को खत्म करने का फैसला सही है। लेकिन इस प्रक्रिया को पूरी तरह गलत तरीके से लागू किया गया है।

हर कोई समझता है कि बाजार से 86 फीसदी नकदी निकाल लेने के बाद समस्याएं पैदा होंगी। ऐसे में सरकार को एलान करने से पहले खुद को तैयार रखना चाहिए था। अपने खिलाफ आयकर विभाग की शिकायत के सवाल पर उन्होंने कहा कि केस में कोई वास्तविकता नहीं है।

यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। उनकी कथित विदेशी संपत्तियों का मामला पहले पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें लोकसभा चुनाव में अरुण जेटली के खिलाफ उतारे जाने पर उठाया गया था।

बाड़मेर, राजस्थान में उन्हें कोई नहीं जानता, ऐसे में मोदी के वहां उनके बारे में बोलने का आधार क्या था। इससे साफ है कि भाजपा द्वारा सारा मामला अपने और पंजाब में अपने गठबंधन साझीदार के विशेष हितों को पूरा करने को गढ़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed