फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh, kamal sharma, punjab bjp, punjab congress, punjab

BJP नेता का आरोप, घोटाले का पैसा कैप्टन ने विदेश भेजा

Mon, 21 Mar 2016 02:24 PM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो्/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, kamal sharma, punjab bjp, punjab congress, punjab
भाजपा नेता कमल शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा रणइंदर के खिलाफ दी शिकायत को राजनीति द्वेष से प्रेरित बताने के आरोपों को प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि जिस समय रण इंदर पर केस दर्ज हुआ, यूपीए की सरकार थी। इसलिए कैप्टन को न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखना चाहिए।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि 2011 में रणइंदर पर केस दर्ज हुआ, तब यूपीए सरकार थी, इसलिए कैप्टन को राजनीति द्वेष की बात नहीं कहनी चाहिए। चार्जशीट दायर होने के बाद से ही न्यायिक एजेंसी जांच कर रही थी। आयकर विभाग ने पाया है कि रणइंदर द्वारा दी जानकारी और शपथ पत्र गलत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब इंट्रानेट कंपनी के नाम पर लेन-देन में रणइंदर का नाम उछला था। 2002 में कैप्टन सीएम बने तो उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय थी, अचानक मोती बाग पैलेस पर कैसे लक्ष्मी की कृपा हो गई। 2006 में लुधियाना सिटी सेंटर घोटाला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पूरी आशंका है कि उस घोटाले की रकम विदेशी खातों में जमा करवाई गई। एनडीए ने तो 2014 में सत्ता संभाली है, इस मामले में तो पहले से जांच चल रही है। उन्होंने कैप्टन से कहा कि वह अपनी सारी संपत्ति और विदेशी खातों की जानकारी सार्वजनिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed