फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder Gave Reply to Akalis on Rahun Gandhi's Statement

अकालियों पर बरसे कैप्टन, कहा-राहुल तब बच्चे थे

Wed, 29 Jan 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Jan 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder Gave Reply to Akalis on Rahun Gandhi's Statement
पूर्व सीएम और सीडब्ल्यूसी मेंबर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकालियों पर पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि अकाली, राहुल गांधी द्वारा एक चैनल को दिए बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। अकाली सिख दंगों के लिए राहुल गांधी से माफी मांगने को कह रहे हैं। जबकि, उस समय वह सिर्फ 13 साल के थे, उनका इससे दूर तक का नाता नहीं था।
विज्ञापन


ऐसे में राहुल को कैसे दोष दिया जा सकता है। उन्होंने अकालियों को आगाह किया कि वे राहुल के सीधे-साधे व ईमानदारी से भरे बयान का गलत मतलब निकालना बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात का स्वागत करना चाहिए कि राहुल ने न तो मुद्दे से हटने की कोशिश की, न ही किसी आरोपी के बचाव में कुछ कहा। कैप्टन ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी दो बार उनकेसाथ दरबार साहिब गईं।

जहां उन्होंने सिख दंगों पर गहरा अफसोस जताया। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी संसद में माफी मांगी। कैप्टन ने भाजपाइयों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे अपने प्रधानमंत्री कैंडिडेट नरेंद्र मोदी से भी माफी मांगने को कहें।

यह कहा था राहुल ने इंटरव्यू में
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के ‘अघोषित’ पीएम उम्मीदवार राहुल गांधी ने सोमवार को समाचार चैनल टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वर्ष 2002 में गुजरात में जो दंगे हुए थे उसमें राज्य सरकार की भागीदारी थी, जबकि 1984 के सिख विरोधी दंगों को रोकने के लिए तत्कालीन सरकार ने पूरी कोशिश की थी।

इंटरव्यू में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 1984 के दंगे में संभवत: कुछ कांग्रेसी शामिल थे। उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों और 1984 के दंगों में अंतर है।


एक जगह राज्य सरकार दंगों में भागीदार थी जबकि दूसरी जगह सरकार ने इसे रोकने की कोशिश की। लेकिन गुजरात दंगों के लिए मोदी से माफी की मांग करने वाली कांग्रेस के उपाध्यक्ष 1984 के दंगों के लिए खुद के माफी मांगने के सवाल पर सीधा जवाब देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed