फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder, Campaign, Congress, launch, Punjab, Politician

कांग्रेस लांच करेगी हलके विच कैप्टन कैंपेन

Tue, 14 Jun 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder, Campaign, Congress, launch, Punjab, Politician
कैप्टन अमरिंदर ​सिंह - फोटो : फाइल फोटो
कॉफी विद कैप्टन और पंजाब दा कैप्टन के बाद अब कांग्रेस हलके विच कैप्टन कैंपेन लांच करेगी। इसके जरिए प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह सूबे केलोगों से सीधा संवाद कायम करेंगे। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आई-पैक टीम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस भवन में कैप्टन ने यह मुहिम लांच की।
विज्ञापन


मुहिम का आगाज 19 जून को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के हलके जलालाबाद से होगा। यह कैंपेन 24 हफ्ते तक चलेगी। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के करीब पांच लाख लोगों से सीधा संपर्क कायम करेंगे। इसके साथ ही परोक्ष रूप से दो करोड़ लोगों से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


कैप्टन हर हलके में पूरा एक दिन बिताएंगे। हलकेमें लोकां दा दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहले वह आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उसके बाद उस हलके कांग्रेस वर्करों, फ्रंटल संगठनों के वर्करों से मुलाकात करेंगे। वे इलाके के प्रमुख व्यक्तियों, किसान, कारोबारी, पत्रकारों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कैप्टन यह एलान करेंगे कि लोगों की जो भी समस्याएं कार्यक्रम में सामने आई हैं। सीएम बनने के बाद उन्हें सौ दिनों में हल करने को वह टास्क फोर्स बनाएंगे। लोगों की समस्याओं का रिकार्ड रखने के लिए मौकेपर ही आई-पैक के मेंबर लोगों से फार्म भरवा कर उन्हें रसीद देंगे। लोग अपनी शिकायत का स्टेटस ऑनलाइन जानने के लिए वह रसीद नंबर का इस्तेमाल कर सकेंगे। जो लोग लोकां दा दरबार में पहुंचने में असमर्थ होंगे, उन्हें ई-मंच के जरिए  शिकायत भेजने का मौका दिया जाएगा।


मंगलवार को कांग्रेस भवन में पीपीसीसी पदाधिकारियों और जिला प्रधानों को इस मेगा आउटरीच प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान कैप्टन ने राज्य के एक लाख कांग्रेस वर्करों से मिलने और उनकी समस्याएं व सुझाव सुनने का भी लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed