{"_id":"663de351e914b44fe200ba54","slug":"captain-amarinder-singh-will-campaign-for-loksabha-election-in-punjab-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Loksabha Election: मैदान में उतरेंगे कैप्टन अमरिंदर, पटियाला समेत कई सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Loksabha Election: मैदान में उतरेंगे कैप्टन अमरिंदर, पटियाला समेत कई सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार
Fri, 10 May 2024 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 04:41 PM IST
सार
पिछले काफी समय से कैप्टन ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना रखी है। यहां तक कि पंजाब में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्माने के बावजूद कैप्टन ने अब तक अपने हलके पटियाला का दौरा भी नहीं किया है, जिसे लेकर वह लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं। बीते दिन पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी चुटकी लेते कहा था कि कैप्टन महाराजा हैं और वह इतनी गरमी में बाहर नहीं निकलेंगे।
विज्ञापन
अपनी पत्नी परनीत कौर के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : X @capt_amarinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में किसानों की ओर से भाजपा उम्मीदवारों के लगातार हो रहे विरोध के मद्देनजर अब प्रचार की कमान संभालने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मैदान में उतरने जा रहे हैं।
विज्ञापन
कैप्टन केवल अपनी पत्नी व सांसद परनीत कौर के लिए पटियाला हलके में ही नहीं, बल्कि पंजाब में और भी कई सीटों पर प्रचार करेंगे। इनमें खास तौर से अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, लुधियाना, संगरूर, फरीदकोट व जालंधर की सीटें शामिल रहेंगी। इस दौरान कैप्टन का डेरा पटियाला में उनकी रिहायश मोती महल में रहेगा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब में जब से प्रचार शुरू हुआ है, तब से भाजपा के प्रत्याशियों को लगातार किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फिर चाहे वह कैप्टन की पत्नी परनीत कौर हों या फिर अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू, फरीदकोट से हंसराज हंस, गुरदासपुर सीट से दिनेश सिंह बब्बू हों या फिर संगरूर से अरविंद खन्ना। इससे प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में बाधा आ रही है। इस विरोध के चलते भाजपा को चुनावों में नुकसान न झेलना पड़े, इसके मद्देनजर कैप्टन अब खुद मैदान में उतरने जा रहे हैं।
विज्ञापन
12 मई को पटियाला आएंगे कैप्टन
कैप्टन 12 मई को पटियाला आ रहे हैं। 13 मई को परनीत कौर के नामांकन पत्र दाखिल करने के मौके पर वह उनके साथ मौजूद रहेंगे। कैप्टन 15 दिन तक मोती महल में डेरा डालेंगे और यहीं से पंजाब की विभिन्न सीटों का दौरा करेंगे। लेकिन उनका रात का स्टे मोती महल में ही रहेगा। इस दौरान कैप्टन पटियाला लोकसभा सीट के विभिन्न विधानसभा हलकों में रैलियां करेंगे, जबकि अब तक कैप्टन चुनावों में पटियाला में एक-दो बड़ी रैलियां ही करते थे।
इसके साथ ही वह अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, संगरूर, लुधियाना, फरीदकोट व जालंधर की सीटों पर भी प्रचार करेंगे। दरअसल फिरोजपुर से भाजपा के प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व सीएम कैप्टन के काफी करीबी माने जाते हैं। वह कैप्टन सरकार में खेल मंत्री भी रह चुके हैं। इसी तरह से संगरूर से उम्मीदवार अरविंद खन्ना भी मोती महल के काफी नजदीक हैं।
चर्चा है कि कैप्टन धड़े से होने के चलते दोनों को टिकटें मिली हैं। ऐसे में कैप्टन फिरोजपुर व संगरूर सीटों पर भी प्रचार करेंगे। वहीं अमृतसर से कैप्टन अमरिंदर सिंह सांसद भी रह चुके हैं। इसलिए भाजपा के उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के हक में कैप्टन अब वोट मांगेंगे। सिद्धू के साथ मिलकर कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत अकाली दल के डा. दलजीत सिंह चीमा को कड़ी टक्कर देने के लिए पूर्व सीएम इस सीट से भी प्रचार करेंगे। यहां से भाजपा ने दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दी है।
पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलिएवाल ने कैप्टन के 12 मई को पटियाला पहुंचने और फिर 15 दिन तक मोती महल में डेरा डालने की पुष्टि करते कहा कि पूर्व सीएम पटियाला समेत पंजाब की सात से आठ सीटों पर प्रचार करेंगे। जल्द ही उनके प्रोग्रामों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, फरीदकोट से हंस राज हंस के अलावा अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, संगरूर, जालंधर से कैप्टन प्रचार करेंगे। हर सीट पर रैलियां कराई जाएंगी।