फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh says he will tell names of Corrupt ministers to Bhagwant Mann

Punjab: विधायक सुखजिंदर रंधावा ने दी भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों के नाम बताने की चुनौती, कैप्टन बोले-मान पूछेंगे तो बता दूंगा

Thu, 26 May 2022 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 May 2022 10:14 AM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बयान जारी कर कहा कि वह स्वयं सुखजिंदर रंधावा और उनके कुछ साथियों सहित इस तरह की गतिविधियों में शामिल सभी व्यक्तियों के नाम और अन्य विवरण का खुलासा करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh says he will tell names of Corrupt ministers to Bhagwant Mann
अमरिंदर सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री डॉ. विजय सिंगला की बर्खास्तगी के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। इस बार बहस पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा के बीच शुरू हुई है। भगवंत मान की मंत्री पर कार्रवाई के बाद रंधावा ने कैप्टन को चुनौती दी थी कि वह भी अवैध रेत खनन मामलों में शामिल भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के नाम बताए। इस पर कैप्टन ने कहा कि मान पूछेंगे तो वे जरूर बता देंगे। 

विज्ञापन


पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनसे (कैप्टन अमरिंदर) पिछली सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के नाम पूछने के सुझाव का स्वागत किया। खासकर वे जो अवैध रेत खनन में शामिल थे।
विज्ञापन


कैप्टन ने बयान जारी कर कहा कि वह स्वयं रंधावा और उनके कुछ साथियों सहित इस तरह की गतिविधियों में शामिल सभी व्यक्तियों के नाम और अन्य विवरण का खुलासा करने के लिए तैयार हैं। कैप्टन ने कहा कि वह भगवंत मान द्वारा अपने मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोपों में फौरी कार्रवाई का स्वागत करते हैं। मंत्री अदालत में अपना बचाव कर सकते हैं, लेकिन शिकायत के बाद मान ने जो किया वह एक कड़ा संदेश देने के लिए सही काम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इसके जवाब में रंधावा ने कहा कि कैप्टन के पास सभी भ्रष्टाचार कृत्यों के खिलाफ जांच की उनकी मांग का स्वागत करने और मुख्यमंत्री की सराहना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हालांकि, वे जांच के लिए कैप्टन के अनिच्छुक अनुमोदन का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed