फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh says, Gandhis entirely to blame for Congress rout in Punjab Assembly election

कैप्टन का हमला: अस्थिर सिद्धू और भ्रष्ट चन्नी को शह देकर कांग्रेस ने खुद अपनी कब्र खोदी, हार की पूरी जिम्मेदारी गांधी परिवार की 

Mon, 14 Mar 2022 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 05:08 PM IST
सार

कैप्टन का यह बयान कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा पांच राज्यों में पार्टी को मिली हार का जायजा लेने के की गई बैठक के एक दिन बाद आया है।

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh says, Gandhis entirely to blame for Congress rout in Punjab Assembly election
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : twitter @capt_amarinder

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब समेत पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के लिए गांधी परिवार को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि पंजाब में अपनी हार के लिए जिम्मेदार कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने अपनी गलती मानने के बजाय हार का ठीकरा उनके (कैप्टन) सिर फोड़ दिया है, जो बहुत हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ चापलूस नेता अब भी जिम्मेदारी को दूसरों पर थोपकर गांधी परिवार को बचाना चाहते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को जारी एक बयान में पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी (पीएलसी) के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि जब तक वह मुख्यमंत्री थे, तब तक कांग्रेस पंजाब में पूरी तरह से मजबूत थी। इसके बावजूद कुछ चापलूस नेताओं की वजह से उन्हें पार्टी और मुख्यमंत्री पद से हटाया गया। पंजाब में अस्थिर नवजोत सिद्धू और भ्रष्ट चरणजीत चन्नी को शह देकर कांग्रेस ने खुद अपनी कब्र खोदी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- ‘कांग्रेस न सिर्फ पंजाब में बल्कि यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी हारी है और पार्टी की शर्मनाक हार के लिए पूरी तरह गांधी परिवार ही जिम्मेदार है। असलियत यह है कि देश भर के लोगों ने गांधी परिवार के नेतृत्व में विश्वास खो दिया है।’ कैप्टन ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में कुछ नेताओं ने पंजाब में उनकी (कैप्टन) सरकार के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भूल गए कि 2017 में कैप्टन की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस ने हर चुनाव जीता। कैप्टन ने कहा कि उन्हें अपमानित करके हटाने के 7 महीने पहले यानी फरवरी 2021 में हुए निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिली थी। यह नेता केवल शरारती तत्व हैं जो आरोप लगाकर गांधी परिवार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस की हार का असली कारण कांग्रेस हाईकमान है, जिसने पहले नवजोत सिद्धू को शह दी और फिर उसे खुद के फायदे के लिए पार्टी की छवि खराब करने से नहीं रोका। मौजूदा व्यवस्था में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed