फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh said Wrong case has been filed against Bikram Singh Majithia

मजीठिया को मिला कैप्टन का साथ: अमरिंदर सिंह बोले- झूठा फंसाया जा रहा है, सिर्फ दुश्मनी में केस दर्ज करना लोकतंत्र के खिलाफ

Tue, 21 Dec 2021 08:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Dec 2021 08:30 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने ड्रग्स मामले में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब मजीठिया को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का साथ मिल गया है। कैप्टन ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ गलत मामला दर्ज किया गया है। मैं इस बारे में अच्छी तरह जानता हूं

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh said Wrong case has been filed against Bikram Singh Majithia
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर केस दर्ज करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ड्रग केस की जांच रिपोर्ट का बंद लिफाफा अभी हाईकोर्ट में है। इसको खोला तक नहीं गया है। किसी से दुश्मनी निकालने के लिए बिना किसी सुबूत के ऐसा करना जायज नहीं है क्योंकि देश में कानून का राज है।  

विज्ञापन


बिक्रम मजीठिया पर कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बिक्रम मजीठिया को झूठा फंसाया जा रहा है। उसके खिलाफ कोई सुबूत ही नहीं हैं तो उसे कैसे गिरफ्तार किया जाएगा। किसी से दुश्मनी निकालने के लिए केस दर्ज करवाना लोकतंत्र के खिलाफ है। कैप्टन ने कहा कि जिसने गुनाह किया हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए न कि किसी की बातों में आकर केस दर्ज करवाना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि मजीठिया पर एफआईआर दर्ज करके अगर उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है तो वह अगले दिन जमानत पर बाहर आ जाएगा क्योंकि सरकार के पास कोई भी सबूत नहीं है। 
विज्ञापन


गजेंद्र सिंह शेखावत सीटों के बंटवारे करेंगे
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। जहां भाजपा प्रत्याशी होगा, वहां पंजाब लोक कांग्रेस मदद करेगी और जहां हमारी पार्टी का प्रत्याशी होगा, वहां भारतीय जनता पार्टी मदद करेगी। सीटों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आ रहे हैं, क्योंकि जीत का फार्मूला समझौते का आधार होगा। दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव घोषणा पत्र तैयार करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के साथ है सुखदेव ढींढसा का समझौता

कैप्टन ने कहा वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा का भाजपा के साथ सीधे तौर पर समझौता है। इसलिए भाजपा लीडरशिप को बोल दिया गया है कि आपका फैसला हमें मंजूर होगा। हम दो चार सीटों के लिए नहीं बल्कि पंजाब में सरकार बनानी है। उन्होंने कहा पाकिस्तान की तरफ से पंजाब में हथियारों के अलावा ड्रोन टिफिन बम तक आने लगे हैं। पंजाब की सुरक्षा सबसे पहले है लेकिन पंजाब सरकार कहती है उनको कुछ नहीं पता, जो शर्म की बात है। 

देश की सुरक्षा के चलते पंजाब पुलिस का सभी सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग रहता है। पठानकोट से लेकर फाजिल्का तक का क्षेत्र पाकिस्तान से लगता है। इसलिए पंजाब में नई सरकार आकर देश की सुरक्षा, किसानों की प्रबंध, इंडस्ट्री का प्रबंध, बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को 10 दिन बाद खात्मा हो जाना है। कैप्टन ने आरोप लगाया कि विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, विधायक मदनलाल जलालपुर पूरी तरह से लूट रहे हैं। तरनतारन में खराब शराब पीकर 123 व्यक्ति मर गए थे। हमारी कार्रवाई से पहले शराब का मामला सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया था। 

जग्गा पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल
पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से रोड शो में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने जगदीश जग्गा को भावुक कर दिया। रोड शो में पहुंचे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जगदीश जग्गा की तारीफ किए बगैर रह नहीं सके। रोड शो का समय दोपहर 12 बजे का था लेकिन जग्गा 11 बजे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह और जग्गा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जिसका नतीजा यह निकला कि रैली स्थल तक पहुंचने में काफिला एक घंटा लेट हो गया। लेट होने के बावजूद कार्यकर्ताओं के जोश में कोई कमी नजर नहीं आई। रोड शो में करीब 300 से ज्यादा कार और मोटरसाइकिल और वाहन शामिल होने का अनुमान लगाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार राजपुरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पैप्सू विकास बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन जगदीश जगा के निवास पर पहुंचे, जहां दर्जनों साथियों के साथ जगा पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed