{"_id":"5b6c680e4f1c1b6a1c8b5255","slug":"captain-amarinder-singh-orders-release-of-rs-5-lakh-for-the-treatment-of-gold-medallist","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक विजेता हाकम सिंह की मदद को आई पंजाब सरकार, सीएम ने दिए 5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक विजेता हाकम सिंह की मदद को आई पंजाब सरकार, सीएम ने दिए 5 लाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एशियन खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले प्रसिद्ध एथलीट हाकम सिंह के इलाज के लिए 5 लाख रुपये जारी करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इससे पहले प्रसिद्ध एथलीट के स्वास्थ्य पर चिंता प्रकट करते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को 1978 के बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता एथलीट से संपर्क करने को भी कहा।
उन्होंने अस्पताल में जिगर और गुर्दों की बीमारी के कारण उपचाराधीन एथलीट को हरसंभव सहायता यकीनी बनाने के लिए बरनाला जिले के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। हाकम सिंह ध्यान चंद अवार्ड विजेता हैं। इस पूर्व एथलीट ने 6 सिख रेजीमेंट में हवलदार के तौर पर सेवा निभाई और उसे 2008 में ध्यानचंद अवार्ड प्राप्त हुआ। 1981 में एक भयानक हादसे के बाद उनको अपना खेल छोड़ना पड़ा, जिससे उसके शानदार खेल करियर का अंत हो गया।

Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh orders release of Rs. 5 lakh for the treatment of Asian Games gold medallist athlete Hakam Singh. (File pics) pic.twitter.com/oEG81zhpdn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 9, 2018