{"_id":"57d5b9ca4f1c1b9421318171","slug":"captain-amarinder-singh-on-aap-kissan-menifesto","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' के किसान मेनिफेस्टो पर कैप्टन के तीखे बोल, केजरीवाल को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' के किसान मेनिफेस्टो पर कैप्टन के तीखे बोल, केजरीवाल को कोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का किसान मेनिफेस्टो कांग्रेस द्वारा की गईं घोषणाओं की कार्बन कॉपी है। पार्टी बताए कि उसमें किसानों के लिए नया क्या है।कैप्टन ने कहा कि यह सिर्फ पंजाब को बादलों और मजीठिया से छुटकारा दिलाने की लड़ाई नहीं है। बल्कि, पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत का मुद्दा है।
पंजाब को बाहर वालों के हाथों में सौंप कर समझौता नहीं किया जा सकता, जिन्हें पंजाब के बारे में कुछ नहीं पता है। कैप्टन ने कहा कि आप ने शर्तों के साथ कर्ज माफी का वादा किया है। जबकि, कांग्रेस पहले ही कर्ज माफी का एलान कर चुकी है।
आप के मेनिफेस्टो में कई किंतु-परंतु हैं, जो पार्टी की किसी चीज के प्रति विश्वसनीयता की कमी को दर्शाते हैं। आप ने लोन डिफॉल्टर होने पर जमीन नीलामी से बचाने को कानून लाने, बादलों की बसें जब्त कर युवाओं को देने का एलान किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस काफी पहले ये एलान कर चुकी है। आप ने 24 घंटों में फसलों की ढुलाई और 72 घंटे में अदायगी का वादा किया है। कांग्रेस 2002-07 में यह कर चुकी है। कैप्टन ने सवाल किया कि अरविंद केजरीवाल ने जानबूझ कर एसवाईएल का जिक्र नहीं किया।
उन्होंने दोहराया कि वह केजरीवाल को पंजाब से भगा कर रहेंगे। पंजाब, पंजाबियों के लिए है, यहां किसी गैर पंजाबी को शासन नहीं करने देंगे। पंजाब को बादलों और मजीठिया को जेल भेजने के लिए किसी केजरीवाल की जरूरत नहीं है। उन्होंने केजरीवाल की अनभिज्ञता की हंसी उड़ाते हुए कहा कि अमृतसर और श्री आनंदपुर साहिब पहले से ही पवित्र शहर हैं और केजरीवाल इसे घोषित करने का दावा कर रहे हैं।