{"_id":"5891e0a34f1c1bc24ee811ec","slug":"captain-amarinder-singh-attacks-on-arvind-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन का केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोले- 'आप' दे रही खालिस्तान फोर्स को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन का केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोले- 'आप' दे रही खालिस्तान फोर्स को बढ़ावा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Wed, 01 Feb 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में बोले पंजाब कांग्रेस प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मौड़ बम ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को मोती महल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैप्टन ने केजरीवाल पर राज्य में खालिस्तान कमांडो फोर्स जैसी आतंकी संस्था को बढ़ावा देने के आरोप लगाए।
कैप्टन ने कहा कि मौड़ बम ब्लास्ट और इसके बाद बठिंडा में फायरिंग की घटनाएं दर्शाती हैं कि खालिस्तानियों के निष्क्रिय आतंकवादी सेल एक बार फिर से सक्रिय होने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में एक उग्रवादी के घर में ठहरने वाले केजरीवाल अपनी गतिविधियों के जरिए आतंकवादी ताकतों को हवा दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी देश में हमले करने के लिए ऐसे मौकों का इंतजार कर रही है। कैप्टन ने आरोप लगाया कि आप और अकाली दल सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

चुनाव आयोग की कार्रवाई पर भी सवाल
चुनाव आयोग की कार्रवाई पर भी सवाल
कैप्टन ने खुलासा किया कि वह बार-बार चुनाव आयोग को 40 हजार से अधिक बाहरी व्यक्तियों के पंजाब में घुसने के खिलाफ चेतावनी दे रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग कोई भी कार्रवाई करने में विफल रहा है। इन लोगों को आप द्वारा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से लाया गया है।
कैप्टन ने बताया कि जानकारी मिली है कि कांग्रेस प्रत्याशी के रोड शो के दौरान विस्फोट के लिए मौड़ में दो बम लगाए गए थे, लेकिन अच्छा रहा कि दूसरा सफल नहीं हो सका। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ अपनी सांत्वना प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि नाभा जेलब्रेक का षड्यंत्र भी बादलों द्वारा रचा गया था, जो सोची-समझी साजिश के तहत चुनावी प्रक्रिया में रुकावट डालने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका कारण इन्हें चुनावों में हार तय नजर आना है।