फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Abhimanyu Interview about Haryana Assembly Elections

EXCLUCIVE: कैप्टन अभिमन्यु से 8 तीखे सवाल

Tue, 14 Oct 2014 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद Updated Tue, 14 Oct 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
Captain Abhimanyu Interview about Haryana Assembly Elections

नारनौंद से भाजपा के प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु को हरियाणा के सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। इशारों- इशारों में पार्टी के राष्ट्रीय अमित शाह इस बारे में काफी कुछ कह चुके हैं। कैप्टन की जीत को पक्का करने के लिए सभी बड़े नेताओं ने उनके क्षेत्र में जनसभाएं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी रैलियों में कैप्टन को खास तवज्जो देते दिखाई दिए। अमर उजाला संवाददाता सुरेंद्र दलाल ने की कैप्टन अभिमन्यु से बातचीत।

विज्ञापन


सवाल: नारनौंद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आपके नेतृत्व संबंधी बयान के क्या मायने निकाले जाएं?
जवाब:  अमित शाह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मैंने उनके नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कमल खिलाने के लिए कार्य किया है। अब भी पार्टी जो भी आदेश करेगी, उसे निभाने का पूरा प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

बीजेपी आई तो ये प्राथमिकताएं होंगी

Captain Abhimanyu Interview about Haryana Assembly Elections

सवाल: भाजपा की सरकार बनी तो आपकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी?
जवाब:
सरकार के सब कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए, यह सबसे पहला कार्य होगा। भ्रष्टाचार समाप्त करना, कानून व्यवस्था को बहाल करना एवं बेरोजगारी की समस्या को मिटाने के लिए संकल्प के साथ काम करेंगे। सभी को मूलभूत सुविधाएं मिलें। औद्योगिक एवं आर्थिक तरक्की का माहौल बने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

सवाल: क्या आप नारनौंद से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, या किसी अन्य जगह से टिकट मांग रहे थे?
जवाब :
टिकट का फैसला मैने पार्टी पर छोड़ा था। ये फैसला पार्टी करती है। नारनौंद मेरा घर है, मेरा भाईचारा है। ये मेरा सौभाग्य है कि भाजपा ने मुझे यहां से प्रत्याशी बनाया है। इसके लिए मैं पार्टी का आभारी हूं।

चौटाला को नहीं मिलेगा सहानुभूति का वोट

Captain Abhimanyu Interview about Haryana Assembly Elections

सवाल: चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के चुनाव से पहले जेल जाने से क्या सहानुभूति का वोट इनेलो को मिलेगा ?
जवाब:
चौधरी ओपी चौटाला को अदालत ने सजा सुनाई है। वह अदालत की तौहीन कर रहे थे। उनके जेल जाने से इनेलो को किसी तरह की सहानुभूति का वोट नहीं मिलेगा। वह लोकसभा चुनाव में जेल में थे। जिसमें भाजपा को 8 में से 7 सीट मिली।

सवाल: आप नारनौंद में कांग्रेस के राजबीर संधू, इनेलो के राजसिंह मोर और निर्दलीय प्रत्याशी रामकुमार गौतम के मुकाबले खुद को कहां तक मानते हैं और कैसे जीत पाएंगे?
जवाब:
नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा बहुत आगे है। आज नारनौंद की जनता इसे अपने विकास एवं खुशहाली का चुनाव मान रही है। नारनौंद के लोग इसे अपना चुनाव मान चुके हैं । वे किसी अन्य से कोई मुकाबला नहीं मानते।

विज्ञापन

हरियाणा में भी मोदी की लहर चलेगी

Captain Abhimanyu Interview about Haryana Assembly Elections

सवाल: हरियाणा चुनाव में क्या मोदी की लहर चलेगी?
जवाब :
नरेंद्र मोदी की लहर लोकसभा चुनाव में भी चली थी। उनके काम एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण वह लहर सुनामी में बदल गई है। उनके सुशासन एवं विकास की सोच के सभी कायल हैं।

सवाल: चुनाव के बाद  भाजपा का गठबंधन किससे होगा?
जवाब:
भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। सर्वे साफ तौर पर दिखा रहे हैं कि भाजपा को 50 से ज्यादा सीट मिलेंगी। यह 19 अक्तूबर को औपचारिक तौर पर घोषित हो जाएगा। हमें किसी के सहयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

सवाल: भाजपा को बहुमत मिला तो अगला सीएम कौन होगा?
जवाब:
  मेरा मकसद है कि इस चुनाव में भाजपा की सरकार बने। स्वच्छ प्रशासन दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। सीएम कौन होगा इसका फैसला विधायक दल व केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed