{"_id":"57078f694f1c1b2b50c810c9","slug":"captain-abhimanyu-haryana-voilence-jat-protest-jat-voilence-krishanmurti-hooda-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्या मंत्री के आवास के अलावा किसी और का नुकसान नहीं दिखता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'क्या मंत्री के आवास के अलावा किसी और का नुकसान नहीं दिखता'
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 08 Apr 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति हुड्डा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा पर भाजपा को घेरते हुए कहा है कि भाजपाई प्रदेश में सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री शहर में आते हैं और कड़ी सुरक्षा में वापस चले जाते हैं। आगजनी में जिनका नुकसान हुआ, उनसे वे मिलते तक नहीं हैं।
अब इनके नेता आते हैं और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर का अवलोकन करते हैं और चले जाते हैं। क्या पूरे शहर में वित्त मंत्री के अलावा किसी और का नुकसान नहीं हुआ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी कैप्टन का घर देख कर चले जाते हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा को आमजन के नुकसान से कोई मतलब नहीं है।
भाजपा पीड़ितों की मदद करने की बजाए अपना राजनीतिक अर्थ पूरा करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर विरेंद्र सिंह को जानबूझ कर फंसाया गया, जबकि कोर्ट भी यह बात कह चुका है कि ऑडियो रिकार्डिंग के हिसाब से उन पर राजद्रोह का कोई मामला नहीं बनता।
विज्ञापन
बगैर सबूतों की जांच को लंबा खींच कर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाना बनाया जा रहा है, जो कि गलत है। प्रदेश की जनता सब जानती है और चुनावों में इसका असर भी देखने को मिलेगा।