पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना पॉजिटिव, पत्नी परनीत कौर भी हो चुकी हैं संक्रमित
पंजाब में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही ट्वीट कर दी है। कैप्टन ने ट्वीट किया कि मैं हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव हुआ हूं। खुद को आइसोलेट कर लिया है और मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट कराएं। छह जनवरी को पटियाला से सांसद व कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। उन्होंने भी यह जानकारी ट्वीट कर दी थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को हॉकी और बॉल चुनाव चिह्न मिला है।
पंजाब में संक्रमण से नौ लोगों की मौत
पंजाब में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से सात जिलों में नौ लोगों की मौत हो गई। 4593 नए संक्रमित मिले हैं। सूबे की संक्रमण दर 18.64 प्रतिशत दर्ज की गई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 23235 पहुंच गए हैं। पटियाला अब भी हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां अकेले ही 909 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर 38.35 प्रतिशत दर्ज की गई है।
पंजाब में अब तक 17058126 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 629899 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 589972 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मंगलवार को हुई नौ मौतों में सबसे अधिक गुरदासपुर और पटियाला में दो-दो, बठिंडा, मोगा, लुधियाना, मोहाली और पठानकोट में एक-एक मरीज की मौत शामिल हैं।
पटियाला के अलावा मोहाली में 703, लुधियाना में 678, अमृतसर में 455, जालंधर में 330, बठिंडा में 223, फतेहगढ़ साहिब में 161, कपूरथला में 149, गुरदासपुर में 127, संगरूर में 117 और रोपड़ में 106 नए संक्रमित मिले हैं।
I have tested positive for #Covid with mild symptoms. Have isolated myself and request all those who came in contact with me to get themselves tested.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) January 12, 2022