फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh targets Congress on Defence procurement

कांग्रेस पर बरसे कैप्टन: बोले- कई बार उठाया सेना में हथियारों की कमी का मुद्दा, मगर कोई सुनता नहीं था

Mon, 24 Apr 2023 06:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 06:19 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में काफी अंतर है। कांग्रेस में एक व्यक्ति फैसला करता है और भाजपा में सामूहिक फैसला होता है।

विज्ञापन
Capt Amarinder Singh targets Congress on Defence procurement
कैप्टन अमरिंदर सिंह और अश्वनी शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रक्षा मामले में मोदी सरकार के काम की तारीफ की। कैप्टन ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के शासन काल में एके एंटनी करीब 10 साल तक रक्षा मंत्री रहे लेकिन उन्होंने सेना के लिए एक भी काम नहीं किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई तकनीक लाकर सेना को अपग्रेड किया है। आज हमारे पास राफेल से लेकर कैरियर हेलीकॉप्टर हैं। 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान हथियारों की कमी थी। एके एंटनी के कार्यकाल में भी हथियारों की कमी रही।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में वह डिफेंस कमेटी के सदस्य थे। तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने रक्षा साजो समान की खरीद को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। जबकि बतौर सदस्य डिफेंस कमेटी की बैठकों में मैंने कई बार सेना को तोपखाना, शिप्स, विमान की जरूरत का मुद्दा उठाया लेकिन कोई सुनता ही नहीं था। 
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा में अंतर
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में काफी अंतर है। कांग्रेस में एक व्यक्ति फैसला करता है और भाजपा में सामूहिक फैसला होता है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में प्रत्याशी चुनने की बात करें तो पांच छह लोगों की कमेटी कांग्रेस में बना दी जाती थी लेकिन यह कमेटी नाम की ही होती है। कमेटी की अनुशंसा को कोई नहीं मानता है लेकिन भाजपा में यह सब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed