फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder singh says no time or need for all-party meeting

पंजाब: सुखबीर बादल की मांग पर कैप्टन का जवाब- सर्वदलीय बैठक बुलाने का न समय है और न जरूरत

Tue, 07 Apr 2020 08:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder singh says no time or need for all-party meeting
सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के कारण पैदा हुए मौजूदा संकट के कारण सुझाव देने के लिए शिअद के अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा है कि सुखबीर बादल की मांग के मुताबिक सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए न तो समय है और न ही इसकी जरूरत है। कहा कि सुखबीर बादल द्वारा पांच अप्रैल को लिखे पत्र में उठाए गए मसलों पर राज्य सरकार पहले ही प्रभावी ढंग से कदम उठा रही है।

विज्ञापन


शिअद अध्यक्ष द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय राज्य एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है और कोरोना वायरस की महामारी ने सारा जनजीवन अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने यह एक बहुत बड़ी चुनौती है, जिसके विरुद्ध लड़ी जा रही लड़ाई चरम पर है। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि राज्य सरकार का समूचा प्रशासन, गैर-सरकारी सामाजिक संस्थान, धार्मिक संस्थाओं और राजनैतिक पार्टियों के साथ-साथ पंजाब का हर नागरिक इस मुहिम में अपना योगदान दे रहा है। कैप्टन ने कहा कि यदि मौजूदा संकट और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए कोई अन्य सुझाव है तो वह स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुखबीर बादल को भरोसा दिया कि उनके सभी ऐसे सुझावों पर वह पूरी गंभीरता से विचार करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिअद इस जानलेवा रोग को काबू करने में राज्य सरकार को अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग देना जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed