फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh said the aim of our party is to form government in Punjab

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले: हमारा उद्देश्य सरकार बनाना, न कि सिर्फ कांग्रेस को हराना, कई बड़े नेता जल्द पार्टी में होंगे शामिल

Tue, 14 Dec 2021 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Dec 2021 09:35 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस, आप व शिअद के कई बड़े नेता पंजाब लोक कांग्रेस का दामन थामेंगे। कैप्टन ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य पंजाब में अगली सरकार बनाना है।

विज्ञापन
Capt  Amarinder Singh said the aim of our party is to form government in Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब लोक कांग्रेस का मिशन पंजाब में अगली सरकार बनाना है, न कि सिर्फ कांग्रेस को हराना। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह विचार पार्टी के कार्यक्रम में मंगलवार को रखे। इस दौरान विभिन्न दलों को छोड़कर कई नेताओं ने पीएलसी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वह राज्यभर में लोगों से मिल रहे उत्साह से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीनों राजनीतिक दलों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल से कई मौजूदा व पूर्व विधायक पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होंगे। इसका खुलासा जल्द ही एक बड़े समारोह में किया जाएगा। 
विज्ञापन


मिशन का खुलासा करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वह यहां सिर्फ एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं आए हैं। इस दौरान राज्य को पेश आ रही कुछ समस्याओं का जिक्र करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ पंजाब को बचाना नहीं, बल्कि इसके पुराने सम्मान को भी दोबारा कायम करना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि पंजाब करीब पांच लाख करोड़ के भारी कर्ज तले दबा है, जो राज्य की कुल जीडीपी का करीब 70 प्रतिशत है। इस रकम को चुकाते हुए कई पीढ़ियां लग जाएंगी और इसके लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हैरानी जाहिर की है कि किस तरीके से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लोकलुभावन एलान कर रहे हैं। संभावित तौर पर वह जानते हैं कि कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं आने वाली और अगली सरकार को इसका बोझ उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब ज्यादा समय तक कृषि पर निर्भर नहीं रह सकता और उसे आधुनिक इंडस्ट्री के लिए निवेश की जरूरत है। उन्होंने खुलासा किया कि सितंबर 2021 तक एक लाख करोड़ पंजाब में निवेश हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed