फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh said, I am ready to lead the fight against farm bills

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- मैं कृषि विधेयकों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने को तैयार

Fri, 25 Sep 2020 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh said, I am ready to lead the fight against farm bills
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी राजनीतिक पार्टियों को संकुचित राजनीतिक फायदे से ऊपर उठने और पंजाब के किसानों को तबाह कर देने वाले कृषि विधेयकों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए एक मंच पर आने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरी ताकत से असांविधानिक किसान विरोधी विधेयकों के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई का नेतृत्व करने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन घातक नए विधेयकों से मेरे किसानों और राज्य को बचाने के लिए जो कुछ भी करना पड़ा मैं करूंगा। यह विधेयक हमारे कृषि क्षेत्र को खोखला कर देंगे और पंजाब की कृषि की जीवन राह को तबाह कर देंगे।
विज्ञापन


एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही किसानों के साथ डटकर खड़ी है और आगे भी कंधा के साथ कंधा जोड़कर खड़ी रहेगी, ताकि केंद्र सरकार की चाल से न केवल अपने किसानों और कामगारों बल्कि समूचे पंजाब को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे किसान और कामगार मुल्क का पेट भरने के लिए दिन-रात खेतों में पसीना बहाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक एनडीए में बैठे अकाली क्या कर रहे हैं : कैप्टन
कैप्टन ने अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल द्वारा केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे को अकालियों द्वारा बलिदान भरा इतिहास करार दिए जाने का मजाक उड़ाते हुए कहा कि क्या केंद्रीय कैबिनेट का पद छोड़ना एक बलिदान है? उन्होंने अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल की तरफ से हाल ही में दिए बयान कि अकाली दल किसानों के लिए कोई भी बलिदान कर सकता है, का मजाक उड़ाते हुए कहा कि बादलों को बलिदान का अर्थ भी नहीं पता। 


उन्होंने अकाली नेता से पूछा कि वह केंद्र पर काबिज किसान विरोधी एनडीए सरकार में अब तक बैठे क्या कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर का दावा कि अगर लोग राज्य में अकाली दल की सरकार बनाते हैं तो वह किसी कारपोरेट को पंजाब दाखिल होने नहीं देंगे, से स्पष्ट होता है कि सारा कुछ सत्ता हासिल करने के लिए है। उनकी पार्टी की तरफ से रचा सारा नाटक सत्ता पर काबिज होने के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed