पंजाब के विधेयकों पर केजरीवाल ने खड़े किए सवाल, कैप्टन बोले- आप किसानों के साथ हैं या खिलाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा में पारित कृषि संशोधन विधेयकों पर सवाल खड़े किए थे। अब इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को पलटवार किया है। कैप्टन ने केजरीवाल से पूछा कि आप किसानों के साथ हैं या उनके खिलाफ।
विधानसभा में सर्वसम्मति से पास कृषि संशोधन विधेयकों के प्रभाव के संबंध में केजरीवाल ने ट्वीट कर सवाल खड़े किए थे। केजरीवाल ने लिखा था कि जब राज्य सरकार केंद्र के कानून को नहीं बदल सकती तो फिर संशोधन विधेयक पास करने से क्या फायदा? केजरीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन ने कहा कि इससे दिल्ली के मुख्यमंत्री की पूरी नासमझी नजर आती है।
केजरीवाल की चुटकी लेते हुए कैप्टन ने कहा कि यह अलग बात है कि दिल्ली के सीएम को इस नासमझी के लिए दोष नहीं दे सकते, क्योंकि दिल्ली वास्तव में राज्य है ही नहीं, जिस कारण ऐसे मुख्यमंत्री के तौर पर एक राज्य को चलाने के लिए कानूनी नुक्तों की समझ नहीं है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते है कि ऐसी टिप्पणियां करने से पहले केजरीवाल ने इन कानूनों के बारे थोड़ा बहुत होम वर्क किया होगा। मैं सोचता था कि आम आदमी पार्टी नेता को संविधान के बारे में भी कुछ पता होगा। जिसमें यह स्पष्ट तौर पर दर्ज है कि राज्य आवश्यकतानुसार स्थानीय और अन्य संबंधित केंद्रीय कानून में संशोधन कर सकते हैं। जैसे कई मामलों खासतौर पर सीपीसी और सीआरपीसी कानूनों में किया गया।
उन्होंने कहा कि गेंद अब आपके पाले में है कि आप किसानों के हक में खड़े हों या विरोध में। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पंजाब के संशोधन विधेयकों के मसले पर स्पष्ट तौर पर स्टैंड लेने की चुनौती दी।
केजरीवाल ने फिर पंजाब और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा : कांग्रेस
उधर, कांग्रेसी नेताओं ने केजरीवाल द्वारा पंजाब विधानसभा में पास विधेयकों को नाटक कहने पर कड़ा एतराज जताया है। कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक दर्शन सिंह बराड़, कुलबीर सिंह जीरा, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और प्रीतम सिंह कोटभाई ने कहा है कि केजरीवाल को खुद एक राज्य का मुख्यमंत्री होते हुए इस बात का भी अंदाजा नहीं कि कृषि एक प्रांतीय विषय है और कानून बनाने का राज्यों को पूरा हक है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की इस टिप्पणी ने प्रांतीय विधानसभा का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब और पंजाबियों की पीठ में पहली बार छुरा नहीं घोंपा है बल्कि पहले भी कई बार पंजाब विरोधी बयान दे चुके हैं।
केजरीवाल का ट्वीट
राजा साहिब, आप खुद मान रहे हो कि राज्य सरकार केंद्र के कानून नहीं बदल सकती। केंद्र सरकार आपके संशोधन मानने वाली नहीं है। तो आपने कल लड्डू किस बात के बांटे? किसानों को धोखा दिया? पहले आपने केंद्र की कमेटी में बैठकर तीनों किसान विरोधी बिल बनाकर धोखा दिया। और अब ये दूसरा धोखा?
राजा साहिब, आप ख़ुद मान रहे हो कि राज्य सरकार केंद्र के क़ानून नहीं बदल सकती। केंद्र सरकार आपके संशोधन मानने वाली नहीं है। तो फिर आपने कल लड्डू किस बात के बाँटे? किसानों को धोखा दिया? पहले आपने केंद्र की कमिटी में बैठकर तीनों किसान विरोधी बिल बनाकर धोखा दिया।और अब ये दूसरा धोखा? https://t.co/eB5E2AD8mD
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 21, 2020