एसआईटी करेगी शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह हत्याकांड की जांच, अमरिंदर सिंह ने दिए आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश के बाद डीजीपी दिनकर गुप्ता ने शौर्य चक्र अवार्डी बलविंदर सिंह की हत्या की जांच के लिए फिरोजपुर के डीआईजी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। बलविंदर सिंह की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को जांच में तेजी लाने के आदेश दिए थे, ताकि दोषियों की शिनाख्त करके उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही को यकीनी बनाया जा सके।
डीजीपी ने बताया फिरोजपुर के डीआईजी हरदयाल मान के अलावा इस टीम में तरनतारन के एसएसपी ध्रूमन निम्बल और भिखीविंड के डीएसपी राजबीर सिंह शामिल किए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि बलविंदर को उनके भिखीविंड में स्थित घर में शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब अज्ञात हमलावरों ने मार डाला। इलाके की सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि दो अज्ञात हमलावर सुबह बलविंदर सिंह के घर पहुंचे और इनमें से एक ने घर के परिसर में दाखिल होकर पास से गोली चलाई। डीजीपी ने बताया कि वाहन के विवरण और इसके रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की जा रही है।
यह है मामला
आतंकवाद के दौर में आतंकियों का बहादुरी से मुकाबला करने वाले बलविंदर सिंह (62) की शुक्रवार सुबह उनके घर पर ही अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बलविंदर सिंह शौर्य चक्र विजेता थे और उनके जीवन पर कई टेली फिल्में भी बनी थीं। उनके परिवार को संदेह है कि यह हमला आतंकी हो सकता है।
शुक्रवार सुबह सात बजे बलविंदर सिंह घर में थे। इसी दौरान दो पल्सर पर सवार दो युवक उनके घर के बाहर आकर रुके। एक युवक घर के बाहर ही खड़ा रहा। दूसरा युवक अंदर घुसा और पिस्तौल निकालकर बलविंदर सिंह पर चार गोलियां दागी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उनके भाई रंजीत सिंह ने संदेह जताया है कि यह हमला आतंकी हो सकता है। बलविंदर सिंह अपने घर के पास ही एवरग्रीन पब्लिक स्कूल चलाते थे। करीब एक साल पहले भी उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था।
Punjab CM Capt Amarinder Singh orders the constitution of a SIT, headed by DIG Ferozepur, to probe the fatal attack on Shaurya Chakra awardee Comrade Balwinder Singh. SIT has already formed 4 special teams to crack the case & nab the accused: Punjab Chief Minister's Office (CMO) pic.twitter.com/tr3lVugI2J
— ANI (@ANI) October 16, 2020