फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh met PM Narendra Modi in New Delhi

PM मोदी से मिले कैप्टन: पंजाब के हालात पर की चर्चा, कहा- प्रदेश में खराब हो रही कानून व्यवस्था

Fri, 16 Dec 2022 08:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 08:58 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से पंजाब के मौजूदा हालात पर चर्चा की है। वहीं, उन्होंने जालंधर में एक गुरुद्वारा साहिब के बाहर आगजनी की निंदा की, जहां कुर्सियों समेत फर्नीचर में आग लगा दी गई थी।

विज्ञापन
Capt Amarinder Singh met PM Narendra Modi in New Delhi
पीएम नरेंद्र मोदी व कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते दिन दिल्ली स्थित संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह करीब तीन महीने बाद पीएम मोदी से मिले और इस दौरान उन्होंने करीब आधे घंटे तक पीएम मोदी से कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत खराब हो रही है।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से पंजाब के मौजूदा हालात पर चर्चा की है। वहीं, उन्होंने जालंधर में एक गुरुद्वारा साहिब के बाहर आगजनी की निंदा की, जहां कुर्सियों समेत फर्नीचर में आग लगा दी गई थी। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और इसे समाप्त करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्थिति को देखते हुए ठोस कदम उठाए। अमरिंदर सिंह ने पीएम से मुलाकात में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पाकिस्तानी मंसूबों के खिलाफ चेतावनी देते रहे हैं और अब हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी काफी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति अब पूरी तरह से खराब हो चुकी है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में पहले भी इस तरह की घटना हुई है लेकिन अब भारी हथियार पाकिस्तान से आ रहे हैं जो गंभीर हालात की ओर इशारा कर रहे हैं। कैप्टन ने तरनतारन हमले का जिक्र करते हुए कहा कि हमला जिस आरपीजी से किया गया था वो एक एंटी टैंक वेपन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed