फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh can take decision on Navjot Sidhu's resignation today

पंजाब सरकार में क्या होगा सिद्धू का भविष्य, कैप्टन आज ले सकते हैं इस्तीफे पर फैसला

Wed, 17 Jul 2019 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh can take decision on Navjot Sidhu's resignation today
सिद्धू के इस्तीफे पर आज हो सकता है फैसला - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को चंडीगढ़ लौटने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा कैबिनेट मंत्री के ओहदे से दिए गए इस्तीफे पर फैसला ले सकते हैं। सिद्धू ने सोमवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर भेज दिया था, जबकि मुख्यमंत्री उस समय नई दिल्ली में थे। 

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री ने सिद्धू का इस्तीफा मिल जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा था कि वे चंडीगढ़ लौटकर पढ़ेंगे कि इस्तीफे में क्या लिखा है, उसके बाद ही उस पर फैसला लेंगे। वैसे मुख्यमंत्री ने सोमवार और मंगलवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान पत्रकारों द्वारा सिद्धू के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवालों के जो जवाब दिए, उससे यही अंदाजा लगाया गया है कि मुख्यमंत्री सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लेंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि उनकी दिल्ली में कुछ बैठकें तय हैं और वे बुधवार को चंडीगढ़ लौटेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पहुंचकर ही वे सिद्धू के इस्तीफे पर फैसला लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कैप्टन ने पत्रकारों से सवालों के जवाब में सिद्धू के बारे में कहा था कि अगर कोई काम नहीं करना चाहता तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं। सिद्धू को लेकर ही मंगलवार को भी कैप्टन की एक टिप्पणी उस समय आई जब पत्रकारों ने केंद्र द्वारा पंजाब में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाए जाने के बारे में कैप्टन से पूछा। कैप्टन का जवाब था- ‘फिलहाल तो मेरे पास बिजली मंत्री भी नहीं है।’ साफ है कि मुख्यमंत्री अब सिद्धू को अपने साथ नहीं मान रहे हैं और बुधवार को उनका इस्तीफा स्वीकार हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed