फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   capitol complex, heritage status, heritage capitol complex, chandigarh administration, chandigarh

कैपिटल कॉम्पलेक्स को हेरिटेज दर्जा मिलने का दावा, लाइटिंग अब तक नहीं

Sun, 10 Jul 2016 11:39 PM IST
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
capitol complex, heritage status, heritage capitol complex, chandigarh administration, chandigarh
कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़
कैपिटल कॉम्प्लेक्स को चंडीगढ़ प्रशासन हेरिटेज का दर्जा जल्द मिलने का दावा कर रहा है। लेकिन अभी तक यहां पर नाइट लाइटिंग नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर लाइटिंग न होने का कारण यह भी है कि आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग विंग के बीच सहमति नहीं बन पाई है। 1173 एलईडी लाइटिंग के लिए आर्किटेक्चर ने कुछ स्पेशल लाइटिंग की बात कही थी। इस पर इंजीनियरिंग विभाग सहमत नहीं है। इस कारण भी यह लेट हो रहा है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स की नाइट लाइटिंग के लिए आठ करोड़ का बजट बनाया था। 2015 मई में इसे लोगों के लिए खोला गया। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे 11 से 21 अक्तूबर 2015 दस दिन के लिए नाइट टूरिज्म के ट्रायल के लिए खोला गया। इन 11 दिनों में यहां पर 10 हजार लोगों ने शिरकत की। पर्यटकों और शहर के लोगों के रुझान को देखते हुए यहां पर नाइट लाइटिंग के लिए 8 करोड़ का बजट पास कर दिया गया। लेकिन यह बजट अधिकारियों की ओर से खर्च नहीं किया गया और लाइटिंग नहीं हो पाई।
विज्ञापन


काम न शुरू होने के कारण शहर में नाइट टूरिज्म का विकास नहीं हो सका। शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए नाइट स्पॉट में घूमने के लिए शहर में कुछ नहीं है। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन के बजट में भी भारी कटौती हुई है। चंडीगढ़ को केवल 733 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि चंडीगढ़ ने 2000 करोड़ का बजट मांगा था। बजट की कमी के कारण भी अधिकारी इस प्रोजेक्ट का काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बनाया गया था प्रपोजल
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 1173 एलईडी (रेड, ग्रीन और ब्लू) लाइट लगाई जाएंगी। इनमें से 200 लाइट जमीन से बिल्डिंग पर पड़ेंगी। जबकि बाकी बिल्डिंग पर अलग-अलग पोर्शन में लगाई जाएंगी। इनका सेंट्रलाइज कंट्रोल हाईकोर्ट के एक कमरे से होगा। वहां पर इसके लिए सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजेशन बनाया जाएगा। वहीं बैठे कर्मचारी मौसम के अनुसार रेड, ग्रीन और ब्लू लाइट से कलर चेंज करेगा।
रात के समय रंगीन-रोशनियों के साथ नहाने वाली कैपिटल कॉम्प्लेक्स शहर की पहली बिल्डिंग्स होंगी। पंजाब एवं हरियाणा सेक्रेटेरियट, विधानसभा, ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, हाईकोर्ट, टावर ऑफ शेडो, ज्योमेट्रिकल हिल, मार्टिंस मेमोरियल से लेकर कैपिटल कॉम्प्लेक्स के एंट्री गेट तक के लिए लाइटिंग की जाएगी। 


 कैपिटल कॉम्प्लेक्स में अगस्त से लाइटिंग का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए जो ऑब्जेक्शन थी वह पूरी कर ली गई है। यहां पर नाइट टूरिज्म को डेवलप किया जाएगा। 
- जितेंद्र यादव, पर्यटन निदेशक, चंडीगढ़ प्रशासन 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed