{"_id":"5716925f4f1c1bbc488b4baf","slug":"capitol-complex-blue-print-world-yoga-day-chandigarh-admin-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैपिटल कांप्लेक्स को चमकाने का ब्लू प्रिंट होने लगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैपिटल कांप्लेक्स को चमकाने का ब्लू प्रिंट होने लगा तैयार
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन
- फोटो : DEMO Pics
21 जून को होने वाले योग दिवस कार्यक्रम का कैपिटल कांप्लेक्स में ही होना तय माना जा रहा है। अगले एक या दो दिन में आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं। घोषणा से पहले ही प्रशासन ने कैपिटल कांप्लेक्स को चमकाने का ब्लू प्रिंट तैयार करना शुरू कर दिया है।
हरे भरे कैपिटल कांप्लेक्स में संगीत की मधुर धुन भी सुनाई देगी। साथ ही पूरा कैपिटल कांप्लेक्स रंग-बिरंगी लाइटों से नहाया होगा। टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर से ओपन हैंड मॉन्यूमेंट तक पूरे कांप्लेक्स में पौधे लगाए जाएंगे। अगले सप्ताह से ही संबंधित विभाग अपनी-अपनी तैयारियों में जुट जाएंगे। प्रधानमंत्री का चंडीगढ़ में यह तीसरा दौरा है। यूटी प्रशासन कुछ अलग अंदाज में इस बार पीएम का स्वागत करेगा। शहर की सभी नामी शख्सियतों को इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया जाएगा।