फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Canteen did not run in lockdown, fare waived

लॉकडाउन में नहीं चली आईएसबीटी-17, 43 और सचिवालय की कैंटीन, किराया हुआ माफ

Fri, 22 Jan 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Canteen did not run in lockdown, fare waived
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने आईएसबीटी-17, 43 और पंजाब सिविल सचिवालय की कैंटीन का लॉकडाउन के दौरान का किराया माफ कर दिया है। कैंटीन चलाने वालों की तरफ से प्रशासन से आग्रह किया गया था कि लॉकडाउन के दौरान उनकी कैंटीन नहीं चली है, इसलिए उनका किराया माफ कर दिया जाए।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग के सचिव व डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से ये आदेश जारी किए गए हैं। बराड़ ने बताया कि यह निर्णय कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन को देखते हुए लिया गया है। जानकारी के अनुसार आईएसबीटी-17 व आईएसबीटी-43 की सभी दुकानें, सभी बस डिपो में स्थित दुकानें और पंजाब सिविल सचिवालय के दुकान नंबर-1 से 9 तक का किराया 22 मार्च 2020 से लेकर 15 सितंबर 2020 तक का माफ किया है। इसके अलावा 16 सितंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक के किराए में भी 35 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसके साथ ही हर साल बढ़ने वाले किराए की दर में भी कमी की गई है। यह दर 10 प्रतिशत थी, जिसे 5 प्रतिशत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed