फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Candidates will not be confused by the name of the leader

एक नाम के उम्मीदवारों से भ्रमित नहीं होंगे मतदाता, चुनाव आयुक्त ने निकाला तोड़

Mon, 26 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
Candidates will not be confused by the name of the leader
- फोटो : Demo Pic
हरियाणा के स्थानीय निकाय के होने जा रहे चुनावों में मतदान के समय मतदाता अब एक ही नाम के प्रत्याशियों को लेकर भ्रमित नहीं हो सकेंगे। मतदाताओं को इससे बचाने के लिए हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने पहली बार अहम निर्णय लिया है।
विज्ञापन


आठ जनवरी को होने वाले नगर निगम फरीदाबाद और नगर परिषद भिवानी के आम चुनावों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बैलेट यूनिट पर प्रदर्शित किए जाने वाले बैलेट पेपरों पर उम्मीदवारों के फोटोग्राफ के साथ-साथ अन्य विवरण भी प्रिंट किए जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने बताया कि यह निर्णय मतदाताओं के लिए सुविधाजनक रहेगा।
विज्ञापन


चूंकि कई मतदान केंद्रों पर एक ही नाम के एक से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बैलेट पेपरों पर उनके नाम अल्फाबेटिकली और चिह्न प्रिंट किए जाएंगे। अब तक नगर निगम फरीदाबाद और नगर परिषद भिवानी के चुनाव के लिए क्रमश: 152 और 129 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed