फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   candidates opinion on the demand of entrepreneurs of chandigarh

बिजनेसमैन की मांगों पर जानिए प्रत्याशियों की राय

Thu, 20 Mar 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Mar 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
candidates opinion on the demand of entrepreneurs of chandigarh

ज्वाइंट एक्शन कमेटी की होटल आल्टियस में एक बैठक हुई। इसमें उद्यमियों की मांगों पर चंडीगढ़ को लीज होल्ड से फ्री होल्ड बनाना, बिल्डिंग में आंतरिक परिवर्तन पर लगाई गई पेनल्टी पर पांच सौ रुपये प्रति स्क्वायर फीट की लगाई गई पेनल्टी को खत्म करवाना और मास्टर प्लान 2031 में एमपी को सदस्य बनना शामिल था।

विज्ञापन

मंच पर अपना चुनाव प्रचार करते दिखाई दिए प्रत्याशी

candidates opinion on the demand of entrepreneurs of chandigarh

इन मुद्दों पर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव के पांच प्रत्याशियों के अलग अंदाज दिखाई दिए। इनमें ज्यादातर कंडीडेट मंच पर आकर अपना चुनाव प्रचार करते दिखाई दिए। सबका वहीं कहना था कि ‘आप हमको जिताएं, हम आपकी मांगों को केंद्र तक पहुंचाएंगे’। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष एमपीएस चावला, जगदीश अरोड़ा, चंदर वर्मा, सुभाष शर्मा, अरविंदर पाल सिंह, कमलजीत सिंह पंछी, वरिंदर सलूजा, डीएस चहल, चरनजीत सिंह, मनमोहन चड्ढा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान सांसद पवन बंसल ने कहा कि...

candidates opinion on the demand of entrepreneurs of chandigarh

चंडीगढ़ के उद्यमियों ने ज्वलंत मुद्दे उठाएं हैं। चंडीगढ़ में विधानसभा जैसी बात नहीं हो सकती। यहां जो कुछ होता है, फैसला ब्यूरोक्रेसी से होता है। यह प्रयास होगा कि मेयर इन काउंसिल का गठन हो। सिक्योरिटी, शिक्षा जैसे मुद्दों को इससे अलग रखा जा सकता है। मेरे मैनीफेस्टो में ट्रेड और इंडस्ट्री को प्रमोट करने को तवज्जो दी गई है।

यहां एमएसएमई एक्ट को लागू करवाना आवश्यक है। यही नहीं, बढ़ती डिमांड में वेयर हाउसिंग की आवश्यकता बढ़ी है। इसके अतिरिक्त मार्डन मार्केट प्लेस, पेनल्टी वापस लेना, बिल्डिंग बायलाज में एफएआर रेशो बढ़ाना शामिल है। मास्टर प्लान में मेंबर आफ पार्लियामेंट का काम नहीं होता। हां, इतना जरूर है कि यदि उसमें कोई गड़बड़ी है तो उसको पास नहीं होने दूंगा।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने मांगा हिसाब

candidates opinion on the demand of entrepreneurs of chandigarh

पूर्व कांग्रेसी सांसद पवन कुमार बंसल 15 साल से कुर्सी संभाले हैं। टीवी देखती हूं तो लगता है कि वह कांग्रेस के सबसे बड़े आदमी हैं। तीन साल पहले नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए आई तो बेहद दुख हुआ कि सिटी की हालत ब्यूटीफुल जैसी तो कतई नहीं। अब व्यापारियों के मुद्दे सामने हैं।

आखिरकार बंसल साहब ने अब तक किया क्या? मैं व्यापारियों को आश्वस्त करती हूं कि यदि मुझको चुनकर यहां से भेजा तो निश्चित रूप से उनकी मांगों को केंद्र सरकार के सामने रखूंगी। इन मुद्दों को अपने मैनीफेस्टो में शामिल करवाऊंगी। लीज होल्ड से फ्री होल्ड, बिल्डिंग में आंतरिक चेंज पर पांच सौ रुपये प्रति स्क्वायर फीट प्रतिमाह की पेनल्टी को हटवाऊंगी।

गुल पनाग ने कहा, उद्यमियों की आवाज करूंगी बुलंद

candidates opinion on the demand of entrepreneurs of chandigarh

मेरे पिता ने 40 साल तक अपने जीवन की पूरी कमाई जुटाकर घर बनाया और अब वह उसको बेच नहीं सकते। मान लीजिए कोई आवश्यकता है तो नियमों ने सबको बांध रखा है। व्यापारियों का दर्द मुझसे ज्यादा कौन जान सकेगा। मैं आश्वासन दिलाती हूं कि व्यापारियों की आवाज को बुलंद करूंगी। चाहे मेरी आवाज बैठ जाए मैं उनकी मांगों को पूरा करवाकर रहूंगी।

जन्नत जहां ने दिया भरोसा, कहा-समस्याएं खत्म करूंगी

candidates opinion on the demand of entrepreneurs of chandigarh

यहां की समस्याओं को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जान सकता। मैने दीप कांपलेक्स का मुद्दा वर्ष 2012 में उठाया और दो साल के भीतर उसको क्लीयर करवा दिया। उद्यमियों को मैं आश्वासन देती हूं कि बिल्डिंग बायलाज के तहत लगाई जा रही पेनल्टी को हटवाऊंगी। चंडीगढ़ में कामर्शियल प्रापर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करवाऊंगी। मास्टर प्लान का सवाल है तो सिटी को एमपी से ज्यादा कोई नहीं जानता। ऐसी स्थिति में उसमें भी दखल होगा।

कंवलजीत सिंह ने कहा, मेरी कोशिश होगी सबको ‌मिले राहत

candidates opinion on the demand of entrepreneurs of chandigarh

सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन के नेता ने कहा कि- हमारी पार्टी बिजनेस कम्युनिटी के खिलाफ नहीं। बिजनेस को प्रमोट करना चाहते हैं और हम भी अपने मैनीफेस्टो में इन मुद्दों को शामिल करवाएंगे। चंडीगढ़ में उद्यमियों की हालत पस्त हो गई है। यहां जितने का बिजनेस नहीं है उससे कहीं ज्यादा पेनल्टी लग चुकी है। मेरी कोशिश होगी कि सबको राहत दिलवाई जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed