{"_id":"901de44942ac39bcc3dba1fa2fd36422","slug":"candidate-selection-process-of-congress-from-27th","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया 27 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया 27 से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Jan 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब से कांग्रेसी उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रक्रिया आगामी 27 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
सोमवार को चुनाव समिति की बैठक में टिकट के इच्छुक लोगों की सूची पर विचार-विमर्श होगा।
इस बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के चाहने वालों को आवेदन करने के लिए खुला निमंत्रण दिया है।
उनसे आगामी 27 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक बायो-डाटा समेत आवेदन फैक्स या ईमेल के जरिए भेजने के साथ ही 27 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक प्रदेश कांग्रेस भवन में भी जमा करवा सकते हैं।