फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cancelled paper of Punjab State Teacher Eligibility Test will be conduct on 30th April

PSTET: 30 अप्रैल को होगी रद्द हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा, अभ्यर्थियों से नहीं ली जाएगी फीस

Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
सार

पेपर में गड़बड़ी सामने आने के बाद जीएनडीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरदीप सिंह और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंदर सिंह साहनी को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
Cancelled paper of Punjab State Teacher Eligibility Test will be conduct on 30th April
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेपर में गड़बड़ियों के बाद रद्द पंजाब राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) पेपर-2 की परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पंजाब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा रविवार को इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई। यह परीक्षा 30 अप्रैल को सुबह 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे पेपर से संबंधित अपडेट के लिए समय-समय पर परिषद की वेबसाइट को चेक करते रहें। शिक्षा मंत्री ने इसके साथ ही यह भी एलान किया था कि यूनिवर्सिटी बिना किसी फीस के यह पेपर दोबारा आयोजित करेगी।

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने 12 मार्च को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) को पीएसटीईटी का सामाजिक अध्ययन विषय के पेपर कराने का जिम्मा सौंपा था। पेपर समाप्त होने के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर कई परीक्षार्थियों और विपक्षी दलों के नेताओं ने दावा किया कि पेपर में कई त्रुटियां हैं। पेपर में दिए गए 60 प्रश्नों के जवाब गहरे रंग से हाईलाइट किए गए थे। इनमें से 60 फीसदी प्रश्नों के जवाब सही होने का दावा किया गया था। पेपर में कई शाब्दिक और वाक्य विन्यास की भी गलतियां थीं। विवाद बढ़ने के अगले ही दिन राज्य सरकार ने यह परीक्षा रद्द कर दी।
विज्ञापन


प्रोफेसरों को कर दिया गया था निलंबित
पेपर में गड़बड़ी सामने आने के बाद जीएनडीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरदीप सिंह और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंदर सिंह साहनी को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी की अगुवाई में जांच कमेटी का गठन भी कर दिया, जिसे इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वालों की पहचान करने का काम सौंपा गया। इस परीक्षा में करीब एक लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed