फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Canadian colleges trying to win the trust of Indian students amid diplomatic dispute

India-Canada Row: भारतीय छात्रों को लुभाने में जुटे कनाडा के कॉलेज, सस्ते कोर्स व सुरक्षा का भरोसा देने लगे

Thu, 05 Oct 2023 10:41 PM IST
ajay kumar एजेंसी, टोरंटो/अमृतसर
एजेंसी, टोरंटो/अमृतसर Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Oct 2023 10:41 PM IST
सार

एसोसिएशन ऑफ कंसल्टेंट्स फॉर ओवरसीज स्टडीज के अध्यक्ष अशोक कुमार भाटिया कहते हैं कि भारतीय छात्र सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हालांकि, कनाडाई कॉलेज भारतीय छात्रों को सुरक्षित माहौल देने का वादा कर रहे हैं। वे छात्रों को वीडियो संदेश के जरिये संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Canadian colleges trying to win the trust of Indian students amid diplomatic dispute
जस्टिन ट्रूडो और पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच कनाडाई कॉलेज भारतीय छात्रों का भरोसा जीतने में जुटे हैं। खालिस्तानी आतंकियों और उनके समर्थकों की ओर से कनाडा में बसे प्रवासी भारतीयों और हिंदुओं को धमकी देने के बाद कनाडाई विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त कर रहे हैं। इसके अलावा राजनयिक संकट की वजह से उत्पन्न अनिश्चितता से निपटने के लिए छात्रों की मदद कर रहे हैं ताकि कनाडा आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले भारतीय छात्र कनाडा की जगह दूसरे देशों का रुख न करें।

विज्ञापन


कनाडा को अंतरराष्ट्रीय छात्रों से हर साल करीब 146 करोड़ डॉलर की आय प्राप्त होती है। इसमें करीब 40 फीसदी की हिस्सेदारी भारतीय छात्रों की है। यही वजह है कि कनाडाई कॉलेज भारतीय छात्रों को खोना नहीं चाहते हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए कनाडाई कॉलेज की तरफ से भारतीय छात्रों को अल्पकालिक, सस्ते पाठ्यक्रमों की पेशकश की जा रही है।
विज्ञापन


टोरंटो विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष जोसेफ वोंग ने कहते हैं कि हमने भारत में विभिन्न साझेदारों से भी संपर्क किया है, उनमें से कुछ शैक्षणिक संस्थान और फाउंडेशन हैं, जिनके साथ हम सहयोग जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि टोरंटो में 2022-23 में नामांकित कुल 86,297 छात्रों में 2,400 अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं, जिनमें सबसे ज्यादा भारतीय छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ कंसल्टेंट्स फॉर ओवरसीज स्टडीज के अध्यक्ष अशोक कुमार भाटिया कहते हैं कि भारतीय छात्र सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हालांकि, कनाडाई कॉलेज भारतीय छात्रों को सुरक्षित माहौल देने का वादा कर रहे हैं। वे छात्रों को वीडियो संदेश के जरिये संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed