फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   canada pm justin trudo, indian pm narendra modi, sikh minister, chandigarh news

PM मोदी से ज्यादा सिख मंत्री हैं कनाडा के पीएम ट्रूडो के पास

Sun, 13 Mar 2016 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
canada pm justin trudo, indian pm narendra modi, sikh minister, chandigarh news
सिख मंत्री - फोटो : फाइल फोटो
सिख प्रतिभावान कौम है। अपने कार्यक्षेत्र और समाज के प्रति उनका समर्पण बेमिसाल है। मेरे पास तो भारत के पीएम मोदी से भी ज्यादा सिख मंत्री हैं। यह कहना है कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का। जस्टिन अपने मधुर और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन


पिछले साल 4 नवंबर को कनाडा के प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले जस्टिन वीरवार को वाशिंगटन की अमेरिकन यूनिवर्सिटी में थे। यहां छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अनेकता में एकता की बात की और मजाक में कहा कि कनाडा के पास तो भारत से भी ज्यादा सिख मंत्री हैं। कनाडा का रक्षा मंत्रालय, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक मंत्रालय, लघु उद्योग और पर्यटन, विज्ञान एवं आर्थिक विकास मंत्रालय सिख मंत्रियों के पास है।
विज्ञापन


ये हैं कनाडा के मंत्री
हरजीत सिंह सज्जन -- रक्षा मंत्री
बरदीश छग्गड़ -- लघु उद्योग एवं पर्यटन मंत्री
नवदीप बैंस --विज्ञान और आर्थिक विकास मंत्री
अमरजीत सोही -- इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कम्युनिटी (बुनियादी ढांचा और सामुदायिक मंत्री)

मोदी मंत्रिमंडल के सिख मंत्री
मेनका गांधी- महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका का जन्म एक सिख परिवार में हुआ
हरसिमरत बादल -केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से सांसद हैं

संसद में तीसरी भाषा है पंजाबी
कनाडा संसद में इंग्लिश और फ्रेंच के बाद पंजाबी तीसरी भाषा है। संसद में बीस सदस्य ऐसे हैं जिनकी मां बोली पंजाबी है। इनमें 14 पुरुष और 6 महिलाएं हैं।

भंगड़े ने बनाया रॉकस्टार
पीएम जस्टिन अपने विनम्र व्यवहार के चलते लोकप्रिय हैं। पिछले साल अक्तूबर में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक समारोह में भंगड़ा करते दिखे थे। इसके बाद से उन्हें रॉकस्टार पीएम कहा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा की वर्तमान स्थिति
6 फीसदी सांसदों की मां बोली पंजाबी
4.50 लाख से ज्यादा लोग पंजाबी बोलते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed