फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   dav college sector 10 chandigarh admission schedule

DAV चंडीगढ़ में दाखिला चाहिए, तो इस तारीख तक करें अप्लाई...स्पोर्ट्स सुविधाएं भी

Fri, 15 Jun 2018 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Jun 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
dav college sector 10 chandigarh admission schedule
कॉलेज में एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
डीएवी कालेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ में दाखिले के साथ स्पोर्ट्स की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यूजी कोर्स सेंट्रलाइज और पीजी कोर्स नान सेंट्रलाइज के तहत आएंगे। सेंट्रलाइज कोर्स के लिए 23 जून और नॉन सेंट्रलाइज कोर्स  ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए चार जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सेंट्रलाइज कोर्स में इस बार बीए की 400 सीटें बढ़ा दी गई हैं। इस बार बीए की 1000 सीटों पर दाखिला होगा। वहीं नान सेंट्रलाइज कोर्स में एमकॉम की 20 सीटें बढ़ाई गई हैं। सेंट्रलाइज एडमिशन में बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमकॉम, बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल विषयों के होंगे। बाकी विषय नॉन सेंट्रलाइज रहेंगे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स में रहा है बड़ा नाम
कालेज की स्पोर्ट्स फैसिलिटी सबसे बेहतरीन हैं। यहां पर शूटिंग रेंज है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी यहां अभ्यास करते हैं। क्रिकेट के मैदान भी यहां पर है। दो ऑडिटोरियम 800 की कैपेसिटी के बनाए गए हैं। कॉलेज में हॉस्टल और लाइब्रेरी की भी बेहतर सुविधा कालेज में है। लड़कियों और लड़कों के लिए हॉस्टल बनाए गए हैं। इसमें दो 100 लड़के और पांच सौ लड़कियों के रहने की सुविधा है। कॉलेज में लालचंद लाइब्रेरी है। यह लाइब्रेरी लाहौर से विस्थापित है।  लाइब्रेरी में दस हजार किताबें है। छह हजार पेपर पांडुलिपि है। स्टूडेंट्स की इंट्री के लिए कालेज की ओर से स्मार्ट कार्ड बनाए जाते हैं। लाइब्रेरी में एक डिजिटल कॉर्नर बनाया गया है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स और बॉलीवुड स्टार है एलुमनी
डीएवी कालेज में पढ़ने वाले खिलाड़ी, बॉलीवुड स्टार एलुमनी हैं। कालेज से क्रिकेटर कपिल देव, युवराज सिंह, दिनेश मोगिया, मनन वोहरा सहित कई खिलाड़ी निकले हैं। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान गुरप्रीत सिंह डीएवी कालेज के पूर्व स्टूडेंट्स रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में कालेज की पूर्व छात्रा अंजुम मोदगिल ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। खिलाड़ियों के अलावा कॉलेज ने बॉलीवुड स्टार भी दिए हैं। यहां ऐ एक्टर आयुष्मान खुराना, गुरप्रीत घुग्गी, अमित जे शर्मा, शिवतांक चौधरी, गुरप्रीत सैनी, पुनीत खन्ना डीएवी के एलुमनी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी कालेज में सीटों की जानकारी
संकाय - सीटें
1.बीए-1000
2.बीकॉम-280
3.बीसीए-120
4.बीबीए-120
5.बीएससी मेडिकल-180
6.बीएससी नॉन मेडिकल-400
7.बीएससी ऑनर्स बॉयो टेक्नोलॉजी -25
8.मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी-50
9.फूड साइंस एंड टेकभनोलॉजी -50
10.बीए बीएड इंटीग्रेटिड-25
11.बीएससी बीएड इंटरग्रेटिड-25

पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम-
कॉमर्स-
1.एमकॉम-80
2.बीकॉम बिजनेस इकोनॉमिक्स -40
आर्ट्स-
1. एमए इंग्लिश-60
2.एमए इकोनॉमिक्स -60
3.एमए फिजियोलॉजी-40
4.एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन-60
5.एमए सोशोलॉजी -60
साइंस एंड टेक्नोलॉजी
1.एमएससी बॉयो टेक्नोलॉजी -40
2.एमएससी केमिस्ट्र्री -40
3.एमएससी मैथ -60
4.एमएससी फिजिक्स-40
5.एमएससी जूलोजी - 40
 
1.डिप्लोमा इन कॉस्मोटेक्नोलॉजी एंड ब्यूटी केयर - 50
2.एडवांस डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टैक्नोलॉजी -50

पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम ईवनिंग-
1.पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंयूटर एप्लीकेशन-60
2.पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट -60
3.पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन -60

डीएवी कालेज में दाखिले केलिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बीए की सीटों को बढ़ाया गया है। वहीं हम कालेज में स्टूडेंट्स को सभी सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं।
- प्रो. बीसी जोसन, प्रिंसिपल, डीएवी कालेज सेक्टर -10
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed