फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh schools admission draw from 15 january

चंडीगढ़ के स्कूलों में 15 जनवरी से बच्चे का दाखिला कराएं, पढ़ें जरूरी जानकारी

Sat, 13 Jan 2018 09:08 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Jan 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
chandigarh schools admission draw from 15 january
school admission
चंडीगढ़ के स्कूलों में नर्सरी, प्री नर्सरी में दाखिले के लिए अगले हफ्ते से दौड़ शुरू होगी। दाखिला के लिए 15 से 25 जनवरी के बीच ड्रॉ होगा। दाखिले को लेकर अभिभावकों ने पांच-पांच स्कूलों में आवेदन किया है। शहर के  76 प्राइवेट स्कूलों में पांच हजार सीटों के लिए यह ड्रॉ आयोजित होगा। अब शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में ड्रॉ के माध्यम से ही दाखिला मिलेगा। सेंट कबीर में 15 जनवरी को ड्रॉ होगा।
विज्ञापन


सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में 20 जनवरी और सेक्टर-40 दिल्ली पब्लिक स्कूल में 18 जनवरी को ड्रॉ होगा। चारों कान्वेंट स्कूलों में ड्रॉ की प्रक्रिया 25 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे आयोजित होगी। शिक्षा विभाग की ओर से सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि 15 जनवरी तक स्कूल के बाहर लिस्ट चस्पा करें। इसके बाद ड्रॉ की प्रक्रिया आयोजित करें।
विज्ञापन


76 प्राइवेट स्कूल हैं शहर में
शहर में 76 प्राइवेट स्कूल है। ड्रॉ की प्रक्रिया सबसे पहले सेंट कबीर स्कूल सेक्टर-26 शुरू करेगा। सेंट कबीर स्कूल में नर्सरी के लिए कुल 90 सीटें हैं। ये सारी सीटें जरनल और माइनॉरिटी कोर्ट पर भरी जाएंगी। 15 जनवरी को ड्रॉ का समय दोपहर 3.30 बजे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जनवरी को होगा कान्वेंट स्कूलों का ड्रॉ
शहर के चारों प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों में ड्रॉ होगा। इसमें सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्रेड हार्ट स्कूल, सेंट एनीज स्कूल सेक्टर-32 और कार्मल कान्वेंट स्कूल में ड्रॉ दोपहर 3 बजे रखा गया है। इसमें तीनों गर्ल्स स्कूल में एलकेजी और सेंट जोंस में यूकेजी के लिए दाखिला होगा।

सबसे ज्यादा क्रेज भवन विद्यालय का

chandigarh schools admission draw from 15 january
school admission
सबसे ज्यादा क्रेज सेक्टर-33 के भवन विद्यालय का है। यहां 74 सीटों के लिए 2100 आवेदन फार्म आए हैं। यहां पर एक सीट के लिए 28 लोगों ने आवेदन किया। भवन विद्यालय का ड्रॉ 20 जनवरी का होगा। इसके अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल में ड्रॉ 18 को होगा। केबी डीएवी सेक्टर-7 में 22 जनवरी, डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 में 24 जनवरी, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में 24 जनवरी, स्ट्राबेरी फील्ड में ईडब्ल्यूएस कोटे का ड्रा 19 जनवरी और जरनल कोटे के लिए ड्रा 22 जनवरी को होगा। सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल कविता सी दास ने बताया कि 25 जनवरी को ड्रा होगा।

अभिभावकों के लिए टिप्स
- स्टूडेंट्स के पैरेंट्स ड्रॉ होने से 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचें।
- आवेदन फार्म जमा करते समय मिली स्लिप साथ लेकर जाएं।
- गाड़ी या दूसरे वाहन सड़कों पर न खड़ा करें।
- लकी ड्रॉ के समय अभिभावकों की उपस्थित अनिवार्य नहीं है।
- सभी स्कूल नोटिस बोर्ड पर लकी ड्रॉ की लिस्ट जारी करेंगे।
- सभी स्कूल दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट वेबसाइट पर डालेंगे।

chandigarh schools admission draw from 15 january
school admission
स्कूल का नाम--------------सीटें--------आवेदन
सेंट जोंस - 26------------160----------700
कार्मल कान्वेंट स्कूल-9-----120---------1100
सेक्रेड हार्ट स्कूल-26-------200---------1500
सेंट एनीज- 32------------225---------2200
दिल्ली पब्लिक स्कूल-40----113---------1005
सेंट कबीर- 26------------90----------1200
अंकुर स्कूल- 14----------120----------800
स्ट्राबेरी फील्ड- 26---------160----------800

कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत शहर में प्राइवेट स्कूलों में यह ड्रॉ शिक्षा विभाग की देखरेख में हो रहा है। इसमें पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। अगर किसी अभिभावक को शिकायत है तो वह बता सकता है।
- रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed