फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campaigning slow in Sri Anandpur Sahib, BJP-Congress not even announced candidates

Loksabha Election: पंथक सीट श्री आनंदपुर साहिब में प्रचार धीमा, भाजपा-कांग्रेस ने उम्मीदवार तक नहीं किए घोषित

Mon, 29 Apr 2024 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 01:48 PM IST
सार

आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में कुल 1711255 मतादाता हैं, जिसमें 893567 पुरुष और 817627 महिला मतदाता है। इसमें 278 एनआरआई, दिव्यांग मतदाता 14930 और 85 वर्ष की आयु से ऊपर 14940 मतदाता हैं। इसी तरह 2066 मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों की किस्मत कैद होगी।

विज्ञापन
Campaigning slow in Sri Anandpur Sahib, BJP-Congress not even announced candidates
श्री आनंदपुर साहिब - फोटो : फाइल

विस्तार

देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दो चरण पूरे हो चुके हैं। पंजाब की सभी 13 सीटों पर अंतिम चरण में मतदान होना है, जिसके लिए 1 जून की तारीख निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


पंजाब में भी राजनीतिक दलों के पास कुछ ज्यादा समय नहीं बचा है, क्योंकि प्रदेश में सभी प्रत्याशी 14 मई तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 17 मई तक नाम वापिस लिया जा सकेगा। लेकिन पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके में प्रचार ठंडा है। हालात ये हैं कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। केवल आम आदमी पार्टी व शिरोमणि अकाली दल ने ही यहां से अपना प्रत्याशी उतारा है। 
विज्ञापन


आप ने मलविंदर सिंह कंग व शिअद ने प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा को टिकट दी है। इसी तरह शिअद अमृतसर ने यहां से इंजीनियर कुशलपाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट पर अभी तक चुनावी गतिविधियां ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। आप व शिअद का प्रचार भी फिलहाल धीमा ही चल रहा है, जबकि दोनों पार्टियों का दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां लगातार बड़ी चुनावी रैलियों का आयोजन किया जाएगा। पंजाब में आनंदपुर साहिब सबसे अहम सीट मानी जाती है, क्योंकि यहां गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिखों के पांच तख्तों में से एक श्री केसगढ़ साहिब यहां है। 

इस लोकसभा सीट पर हुए पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल के बीच ही प्रमुख रूप से मुकाबला रहा। वर्ष 2019 चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने इस सीट से शिअद प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 46884 मतों के अंतर से मात दी थी। वहीं 2014 लोकसभा चुनाव में शिअद से ही चुनाव लड़ते हुए चंदूमाजरा यहां से जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सोनी को 23697 मतों के अंतर से हराया था। परिसीमन के बाद 2009 में आनंदपुर साहिब लोकसभा हलका बना। तब कांग्रेस प्रत्यशी रवनीत बिट्टू ने यहां से चुनाव जीता था। उन्होंने शिअद प्रत्याशी दलजीत सिंह चीमा को मात दी थी। शिअद ने 2014 में यहां से सांसद बने चंदूमाजरा पर एक फिर से अपना विश्वास जताया है।

विधानसभा चुनाव में सात हलकों पर रहा था आप का दबदबा 
आनंदपुर साहिब की नौ में से सात विधानसभा सीटों पर वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा था। गढ़शंकर से आप के जय किशन रेड्डी कांग्रेस प्रत्याशी के अमरप्रीत सिंह को मात दी थी। इसी तरह बलाचौर से आप के संतोष कटारिया ने शिअद की सुनीता रानी, आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस ने कांग्रेस के कंवर पाल सिंह, रुपनगर से दिनेश कुमार चड्ढा ने कांग्रेस के बरिंदर सिंह ढिल्लों, चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह ने कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, खरड़ से अनमोल गगन मान ने शिअद के रणजीत सिंह गिल, मोहाली से कुलवंत सिंह ने कांग्रेस के बलवीर सिंह सिद्धू को हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं बंगा से शिअद के सुखविंदर कुमार सुखी ने कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोचन सिंह और नवां शहर से बसपा के डॉ. नछत्तर पाल ने आप के ललित मान को हराकर चुनाव जीता था।
 
नंगल को आगे बढ़ाने व मोहाली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना अहम मुद्दा 
इस लोकसभा क्षेत्र में भाखड़ा नंगल डैम प्रदेश के विकास को दर्शाता है, लेकिन इसमें नंगल पीछे छूट गया है। हिमाचल के साथ लगते इस कस्बे में लोग फिलहाल कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि नंगल को आगे बढ़ाना भी लोकसभा चुनाव में इस बार अहम मुद्दा है। अगर बात मोहाली शहर की बात की जाए तो ये तेजी से आगे बढ़ रहा है। न्यू चंडीगढ़ में नये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की शुरुआत हो गई है। ये एजुकेशन हब बन चुका है और साथ ही ये लगातार इंडस्ट्री भी बढ़ रही है, लेकिन बावजूद इसके यहां समस्याओं की कमी नहीं है। यही कारण है कि इसे वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का मुद्दा अहम होगा। आनदंपुर साहिब में एनआरआई मतदाताओं की संख्या भी अधिक है और नवांशहर इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं। कहा जाता है कि यहां हर एक घर में एक एनआरआई है, जिनके अपने मुद्दे हैं।

कांग्रेस ने अपने सांसद को चंडीगढ़ से बना दिया उम्मीदवार  
पिछले चुनाव में आनंदपुर साहिब सीट से जीतने वाले कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को कांग्रेस ने इस बार चंडीगढ़ से अपना उम्मीदवार बनाया दिया है। 2014 में अंबिका सोनी पार्टी की प्रत्याशी थी, जबकि 2009 में रवनीत बिट्टू कांग्रेस से चुनाव लड़कर सांसद बने थे, जो अब लुधियाना सीट से भाजपा प्रत्याशी है। यही कारण है कि एक पूर्व सांसद का लोकसभा क्षेत्र बदलने और दूसरे के भाजपा में जाने के चलते ही फिलहाल पार्टी को यहां से उम्मीदवार फाइनल करने में देरी हो रही है।

पार्टी की तरफ से आनंदपुर साहिब में अपना चुनावी अभियान तेज किया जाएगा और इसके लिए सोमवार को रोपड़ में एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस रोड शो में भाग लेंगे। - मलविंदर सिंह कंग, आप प्रत्याशी।


शिरोमणि अकाली दल की तरफ से निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा 3 मई को मोहाली व खरड़ हलके में प्रवेश कर जाएगी। 4 मई को नवांशहर और बंगा और 6 मई को बलाचौर और गढशंकर हलके से ये यात्रा गुजेरगी। इससे पार्टी प्रधान सुखबीर बादल की तरफ से आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार को भी तेज किया जाएगा। - प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिअद प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed