फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campaigning on peak in Haryana Loksabha Election

Loksabha Election: पैरों में वोट तलाश रहे प्रत्याशी... जो जितना झुकेगा, उतना ही उठेगा के कथन को कर रहे सार्थक

Fri, 10 May 2024 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा सुमित मलिक, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित मलिक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 May 2024 04:15 PM IST
सार

हरियाणा में प्रचार की इस बेला में उम्मीदवार घर-घर पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उनके पैरों में वोट तलाश रहे हैं। कोई गरीब की कुटिया में समय बिता रहा है तो कोई गांव की चौपाल पर जनसभा कर आशीर्वाद लेने से नहीं चूकता। 

विज्ञापन
Campaigning on peak in Haryana Loksabha Election
हरियाणा में प्रचार का अलग रंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मतदान के लिए अब केवल 15 दिन का समय शेष रह गया है, ऐसे में सभी प्रत्याशी जी जान से प्रचार में जुट गए हैं। सुबह सात बजे ही उनका काफिला गांवों की तरफ निकल पड़ता है और देर रात तक ही लौटता है। 
विज्ञापन


इस चुनावी मौसम में भले ही बुजुर्ग मतदाता अक्सर यह कहते सुनाई देते हैं कि पांच साल में उनके गांव में कोई नेता नहीं आया, लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा पूछ उन्हीं की है। अपने-अपने हलकों में प्रचार का जिम्मा संभाले हुए नेता और प्रत्याशियों को जहां बुजुर्ग खड़े या बैठे मिलते हैं वहीं वे उनके पैर छूने चले जाते हैं। और तो और आशीर्वाद लेने के इन लम्हों का वे न केवल फोटो सेशन करवा रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनके इसी अंदाज पर चुनाव विश्लेषक मनोज कुमार का कहना है कि पैर छूना हरियाणा की संस्कृति का हिस्सा रहा है। यह बात जुदा है कि चुनावी माहौल में इसका रिवाज ज्यादा बढ़ जाता है। नेताओं के बारे में तो अकसर कहा भी जाता रहा है कि जो जितना झुकेगा, उतना ही उठेगा। यकीनन, पैर छूने से मिलने वाले आशीर्वाद के बाद कहीं न कहीं मतदाता पर प्रत्याशी अपनी छाप जरूर छोड़ जाता है। इस बार यह आशीर्वाद किन नेताओं को नए संसद भवन की सीढ़ी चढ़ाएगा यह तो 4 जून को ही पता चलेगा, लेकिन इतना जरूर है कि नेताओं के इस अंदाज ने चुनावी रंग को और चोखा जरूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब सैनी भी रहते हैं चर्चा में
खुद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पैर छूने को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। वे अपने राजनीतिक गुरु मनोहर लाल के सार्वजनिक मंचों पर खुलकर पैर छूते रहे हैं। बीते दिनों मनोहर लाल के जन्मदिन पर भी उनसे मुलाकात के समय सैनी ने उनसे आशीर्वाद लिया था।


मायावती के पैर छूने से पलट गया था मराठा का चुनाव
पैरा छूना कभी-कभी नेताओं के लिए गले की फांस भी बन जाता है। हरियाणा के करनाल में दस साल पहले बसपा सुप्रीमो की एक रैली में प्रत्याशी रहे वीरेंद्र मराठा ने मायावती के पैर छूए थे। उस समय मायावती 58 साल व मराठा 59 साल के थे। इस एक घटनाक्रम का असर ऐसा हुआ कि मराठा वोटर वीरेंद्र से नाराज हो गए और उनको हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed