फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   campaign to free kailash mansarovar yatra from china

कैलाश मानसरोवर यात्रा चीन से मुक्ति के लिए अभियान, भाजपाई मंत्री ने हस्ताक्षर कर की शुरुआत

Mon, 25 Jun 2018 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Mon, 25 Jun 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
campaign to free kailash mansarovar yatra from china
अनिल विज - फोटो : SELF
भारत-तिब्बत सहयोग मंच द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा को चीन से मुक्त कराने के लिए चलाए गए अभियान की शुरुआत हुई, संकल्प पत्र पर सबसे पहले बीजेपी मंत्री ने साइन किए। मंच के प्रांतीय महामंत्री अरुण जोशी ने स्वास्थ्य मंत्री के निवास पर पहुंच कर उनसे हस्ताक्षर करवाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ हस्ताक्षर करवाने वालो में प्रधान नरिंदर कुमार, उपाध्यक्ष सोनम, नरेश, यश, प्रधान नरिंद्र, गोपी सहगल व अन्य शामिल रहे। अनिल विज ने भारत-तिब्बत सहयोग मंच द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की और सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


मंच के प्रांत महामंत्री अरुण जोशी ने बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच का उद्देश्य एवं हस्ताक्षर अभियान हर हाल में चीन से तिब्बत की स्वतंत्रता है। इस समय कैलाश मानसरोवर चीन के कब्जे में है। भारत के प्रधानमंत्री को इस संबंध में हस्ताक्षर करवा कर बताया जाएगा कि हिंदुओं का धार्मिक स्थल कैलाश मानसरोवर चीन के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर जाने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अरुण जोशी ने बताया कि यह अभियान पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा जो समय-समय पर चीन को करारा जवाब दिया जा रहा है, उसको देखकर लगता है कि वह तिब्बत को स्वतंत्र कराने के साथ ही कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए भी अच्छा प्रयास करेंगे।


वर्ष के अंत में संकल्प पत्र पर देश के कोने-कोने से लोगों के हस्ताक्षर करवा कर मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार मंच के संरक्षक कुलदीप चंद अग्निहोत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संकल्प पत्र वर्ष के अंत में सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed