{"_id":"6805391d3338c29695068f28","slug":"camp-held-at-garhwal-bhawan-292-people-donated-blood-chandigarh-news-c-16-pkl1043-688005-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गढ़वाल भवन में शिविर, 292 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गढ़वाल भवन में शिविर, 292 लोगों ने किया रक्तदान
Sun, 20 Apr 2025 11:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में रविवार को उत्तराखंड युवा मंच के 32वें रक्तदान शिविर में 292 लोगाें ने रक्तदान किया। रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीजीआई और पार्क ग्रेसियन अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम की देखरेख में शिविर आयोजित हुआ।
पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी सर्किल हेड पवन भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिविर का उद्घाटन किया। उत्तराखंड युवा मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत व अन्य सदस्यों में महासचिव रवींद्र चौहान, संयोजक नरेंद्र रावत, कालिका प्रसाद, उमेश सलवासी, अरविंद रावत, प्रदीप कुमार, नवीन, मुकेश रावत, राकेश व अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। उत्तराखंड युवा मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने बताया कि मंच एक सामाजिक संस्था है, जो 32 वर्षों से समाज सेवा में जुटी है।