फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cameras will be installed in the courts of Haryana, Punjab and UT

हरियाणा, पंजाब और यूटी की अदालतों में लगेंगे कैमरे, नहीं होगी ऑडियो रिकार्डिंग

Wed, 13 Dec 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Dec 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Cameras will be installed in the courts of Haryana, Punjab and UT
CCTV in Court
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद अब हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की सभी अदालतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। ये कैमरे बिना ऑडियो रिकार्डिंग के होंगे। चंडीगढ़ में एक ही अदालत मौजूद है जिसमें 31 कोर्ट रूम हैं और पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर सभी में कैमरे लगाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में अब हरियाणा और पंजाब की अदालतें ही बाकी हैं। जहां हरियाणा में पंचकूला और फतेहाबाद ंऔर पंजाब में मोहाली और पठानकोट की अदालतों में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब हाईकोर्ट ने हरियाणा और पंजाब की बाकी अदालतों में कैमरे लगाने का शेड्यूल तैयार किया है, जो इस प्रकार है।
विज्ञापन


पंजाब:- फेज -1में खरड़, फिरोजपुर, फाजिल्का, अबोहर, ज़ीरा, जलालाबाद, बठिंडा, फूल व तलवंडी साबो।  फेज -2 में लुधियाना, समराला, जगरांव, अमृतसर, अजनाला, बरनाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, खमाणो, गुरदापुर, बटाला व दसूहा। फेज -3 में जालंधर, नकोदर, फिल्लौर, पटियाला, राजपुरा, नाभा, समाना, रूपनगर, अनांदपुर साहिब, संगरूर, मलेर कोटला, सूनाम, धुरी, मूनक, श्री मुक्सर साहिब, मलोट, तरन तारन, मानसा, सरदूलगढ़, बुढलाडा, कपूरथला, फगवाड़ा व सुल्तानपुर लोधी। जबकि एसबीएस नगर, बलाचौर, पट्टी, बाबा बकाला, गुरु हरसहाय, होशियारपुर, मुकेरियां, गढ़शंकर, जैतू, खन्ना, पायल, मोगा, निहाल सिंह वाला, बाघापुराना, डेराबस्सी, गिद्दड़बाहा तथा खडूर साहिब।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हरियाणा में फेज -1 में कालका, टोहाना, रतिया, सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा, झज्जर, बहादुरगढ़, कुरुक्षेत्र, शाहबाद व पिहोवा। इन स्थानों पर 93 कोर्ट रूमों में 186 कैमरे लगाए जाने हैं।


जबकि फेज -2 में नूंह, फिरोजपुर झिरका, कैथल, गुहला, रोहतक, महम, पलवल, होडल, हथीन, फरीदाबाद, नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना शामिल हैं। यहां 160 कोर्ट में 320 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। फेज -3 के दौरान पानीपत, समालखा, सिरसा, डबवाली, एलानाबाद, भिवानी, चरखीदादरी, सिवानी, लोहारू, ताशाम, अंबाला, नारायणगढ़, हिसार, हांसी, करनाल, असंध व इंद्री हैं। यहां कुल 155 कोर्ट में 310 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। फेज -4 के दौरान गुरुग्राम, पटौदी, सोहना, रेवाड़ी, कोसली, बावल, यमुना नगर, बिलासपुर, जींद, नरवाना व सफीदों। इन स्थानों पर मौजूद 92 कोर्ट में कुल 208 कैमरे लगाए जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed