{"_id":"5dccf1b48ebc3e5b6c69d34a","slug":"calf-mounted-on-a-water-tank-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेजः100 फुट ऊंची टंकी पर 80 फुट तक चढ़ गया बछड़ा, इंजेक्शन लगा नीचे उतारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरतअंगेजः100 फुट ऊंची टंकी पर 80 फुट तक चढ़ गया बछड़ा, इंजेक्शन लगा नीचे उतारा गया
Fri, 15 Nov 2019 01:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा बछड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल के खेड़ा मुरार रोड स्थित एक पुरानी 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर एक गाय का बछड़ा चढ़ गया। करीब ती घंटे की मशक्कत के बाद दमकल गाड़ियों की मदद से बछड़े को नीचे उतारा गया। प्रत्यशदर्शियों का कहना है कि टंकी पर लोहे की सीढ़ी लगी हुई हैं, जिनके सहारे यह बछड़ा टंकी पर चढ़ गया था। 80 फीट की ऊंचाई पर सीढ़ियां बहार निकली हुई हैं, जहां बछड़ा खड़ा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह लोग घूमने के लिए निकले तो टंकी पर एक गोवंश दिखाई दिया। इसकी सूचना इतनी तेजी से फैली की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। मौके पर कुछ गोरक्षक भी पहुंचे। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। गोरक्षकों व दमकल विभाग की ओर से चलाए गए करीब तीन घंटे ऑपरेशन के बाद सकुशल बछड़ा को नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन
बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उतारा नीचे
सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग, पशुपालन विभाग सहित प्रशासन के लोग पहुंच गए। गोवंश को करीब 80 फीट की ऊंचाई से नीचे उतारने के लिए पहले बेहोशी का इंजेक्शन देना पड़ा। तब हाईड्रोलिक मशीन से उसे नीचे उतारा गया। गोवंश को नीचे उतारने के बाद पशु चिकित्सक की ओर से उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
दो दिन से चढ़ा हुआ था टंकी पर
कुछ लोगों का कहना है कि बछ़डा दो दिन से टंकी पर चढ़ा हुआ था, लेकिन दिखाई गुरुवार को दिया। साहिल, संजय पटेल आदि ने बताया कि टंकी पर जाकर देखने से पता चलता है कि कम से कम दो दिन से बछड़ा ऊपर था। लेकिन दिखाई गुरुवार को दिया। इस दौरान सुंदर सोनी, दलीप, डॉ. ओम सोनी, प्रदीप, राहुल गुज्जर, संजू कौशिक एसएचओ मदनलाल, दवेंद्र, चेतराम व प्रशासन से अनेक लोग मौजूद रहे।