फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cabinet reshuffle in Punjab in coming days mohinder bhagat will take oath says sources

Punjab: पंजाब मंत्रिमंडल में जल्द होगा फेरबदल, एक मंत्री की छुट्टी तय... मोहिंदर भगत को पद देने की तैयारी

Mon, 15 Jul 2024 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 01:23 PM IST
सार

मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत भी मंत्री रह चुके हैं। वह अकाली-भाजपा की गठबंधन सरकार में भाजपा के कोटे से मंत्री बने थे। वह पंजाब के निकायमंत्री रह चुके हैं। जालंधर में जिस तरह से आप को मतदाताओं ने वोट डाला है, उससे सीएम मान काफी खुश हैं।

विज्ञापन
Cabinet reshuffle in Punjab in coming days mohinder bhagat will take oath says sources
मोहिंदर भगत - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट से उपचुनाव प्रचार के दौरान सीएम मान ने स्टेज से कहा था कि आप मोहिंदर भगत को जिताओ, आगे मंत्री बनाने की सीढ़ियां मैं चढ़ाऊंगा... सीएम जालंधर की जनता से किया वादा पूरा करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मोहिंदर भगत आगामी दिनों में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, वहीं पंजाब में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। सरकार ने गवर्नर हाउस से समय भी मांग लिया है।
विज्ञापन

माझा के एक मंत्री की छुट्टी तय

दरअसल, सीएम मान जालंधर प्रचार के दौरान कई मंत्रियों की कारगुजारी से खुश नहीं दिखाई दिए हैं। प्रचार के दौरान लोगों द्वारा कई अहम मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया गया है। व्यापारियों के साथ पांच मीटिंग में भी कई समस्याएं निकलकर सामने आई हैं। वहीं माझा के एक मंत्री की कारगुजारी से सीएम मान बिलकुल खुश नहीं है, जिसकी छुट्टी की जा सकती है और उसके स्थान पर नए चेहरे को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमीत मीत हेयर की जगह भी खाली

सांसद गुरमीत मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनकी जगह पर कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया है। मोहिंदर भगत राज्य के खेल मंत्री बन सकते हैं। चूंकि जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब है, ऐसे में यह विभाग उनके लिए ज्यादा उपयुक्त भी माना जा रहा है। मोहिंदर भगत खुद खेल उद्योग चलाते हैं और उनको कई समस्याओं का पता है।



मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत भी मंत्री रह चुके हैं। वह अकाली-भाजपा की गठबंधन सरकार में भाजपा के कोटे से मंत्री बने थे। वह पंजाब के निकायमंत्री रह चुके हैं। जालंधर में जिस तरह से आप को मतदाताओं ने वोट डाला है, उससे सीएम मान काफी खुश हैं। वह जालंधर में घर लेकर भी रह रहे हैं और जालंधर वासियों के साथ किये वादों को वह पूरा करने की तैयारियां कर रहे हैं। जालंधर वेस्ट सीट पर आप को एकतरफा जीत मिलने से आप वर्कर उत्साह व ऊर्जा से लबरेज हैं। मोहिंदर भगत जालंधर से 37,325 वोटों से जीते और आप को 58 फीसदी मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed