फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cabinet minister sadhvi niranjan jyoti says about rahul gandhi

राहुल गांधी के बारे में ये क्या बोल गईं साध्वी

Wed, 17 Dec 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा Updated Wed, 17 Dec 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister sadhvi niranjan jyoti says about rahul gandhi

ब्यानों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं मोदी सरकार की कैबिनेट मंत्री साध्वी ज्योति राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर चर्चा में है। हरियाणा के समालखा में खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि चुनाव के समय गरीबों के घर में जाकर साग-सब्जी खाने वाले राहुल गांधी ने गरीबी का मजाक उड़ाया है लेकिन जनता इसको समझ चुकी है और वह कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार को गांव पट्टीकल्याणा में कांग्रेस को अलविदा कह चुके पूर्व प्रदेश सचिव डा. कंवरपाल कश्यप द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों और किसानों की भूमि है। इस भूमि को झुककर सलाम करती हूं।
विज्ञापन

गुजरात की तर्ज पर हरियाणा का विकास

cabinet minister sadhvi niranjan jyoti says about rahul gandhi

साध्वी ने कहा कि हरियाणा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है और वह भी पूर्ण बहुमत के साथ। प्रदेश और केंद्र में दोनों जगह भाजपा सत्ता में है, इसीलिए हरियाणा में इतना विकास होगा कि जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह गुजरात विकसित राज्य है उसी तरह से हरियाणा में भी विकास के नए आयाम लिखे जाएंगे।

मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि स्वच्छता महात्मा गांधी का सपना था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे पूरा करने में लगे हुए हैं लेकिन विपक्ष ही स्वच्छता अभियान की खिलाफत कर महात्मा गांधी के सपने के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी विकास पुरुष हैं और उन्होंने विदेश में भी भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed