रामदेव को बड़ा तोहफा, अब कैबिनेट मंत्री कहलाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में योग व आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए ब्रांड अंबेसेडर स्वामी रामदेव को प्रदेश में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।
पंचकूला में 21 अप्रैल को उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद स्वामी रामदेव के साथ एक मंत्री समूह और कैबिनेट सचिवों की बैठक की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 21 जून को करनाल में राज्य स्तरीय ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाएगा।
इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 21 हजार युवा भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां इस संबंध में आयोजित मंत्री समूह व सचिवों की बैठक में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए स्वामी रामदेव से विचार-विमर्श किया जाएगा।
21 हजार युवा और स्कूली बच्चे शामिल होंगे
मुख्यमंत्री ने 21 जून के अंतराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारियां भी सौंपीं। उन्होंने करनाल में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 21 हजार युवाओं तथा स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने इसके लिए स्कूली बच्चों के लिए ड्रस कोड निर्धारित करने की सलाह दी, जिसको सभी ने स्वीकार कर लिया। इसके अलावा राज्य स्तरीय इस आयोजन में विभिन्न जिलों के विद्यालयों से विद्यार्थियों को शामिल करने पर भी सहमति दर्ज की गई।
खेल एवं युवा कार्यक्त्रस्म मंत्री अनिल विज ने कहा कि विश्व योग दिवस को देश में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए करनाल का चयन किया गया है। क्योंकि यह प्रदेश के बीच में स्थित है।