फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cabinet Minister Maneka Gandhi Phone Call for Complaint about Six Puppies Death

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने फोन करके की छह पिल्लों की मौत की शिकायत, हरकत में आई पुलिस

Wed, 27 Mar 2019 03:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Mar 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Maneka Gandhi Phone Call for Complaint about Six Puppies Death
मेनका गांधी
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भूख-प्यास से छह पिल्लों की मौत की शिकायत करने के लिए फोन किया, तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला फतेहाबाद का है। आनन- फानन में बस स्टैंड चौकी के पुलिस कर्मियों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मृतक पिल्लों के सैंपल जांच के लिए भेजे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी, जबकि मार्केट कमेटी प्रशासन का दावा है कि अवैध कब्जे हटवाने के लिए रंजिश में खाना न देने की झूठी शिकायत की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि मार्केट कमेटी प्रशासन ने 20-25 दिन पहले अवैध दुकानें हटवाकर दीवार बनवाई थी। स्वामी नगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसने इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्था पीपल्स फॉर एनिमल को ईमेल से भेजी थी। उसके बाद मेनका गांधी ने एसपी ऑफिस फोन करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीपुल्स फॉर एनिमल के जिलाध्यक्ष विनोद कड़वासरा को भी फोन किया तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसपी ऑफिस ने शहरी थानाध्यक्ष को भी मामले की जांच के लिए कहा है। उसके बाद बस स्टैंड चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया। टीम के सदस्य डॉ. विक्रम ने बताया कि मृत पिल्लों का शरीर पूरा गल चुका है, सिर्फ कंकाल ही बचा है। ऐसे में पोस्टमार्टम के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए मधुबन भेजे जा रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस विभाग इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आरोप

राजेश का आरोप है कि दीवार बनने के बाद वह इन पिल्लों को खाने के लिए चीज डाल देता था, लेकिन कमेटी प्रशासन ने उसे ऐसा करने से रोक दिया था। इसके चलते इन पिल्लों की भूख-प्यास से मौत हो गई। पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा गया। बता दें कि शिकायतकर्ता राजेश की भी इसी जगह पर अंडे की रेहड़ी थी, जिसे अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान मार्केट कमेटी प्रशासन ने हटवा दिया था।

अवैध कब्जे हटवाकर 20-25 दिन पहले डेढ़ दिन में दीवार बनवाई गई थी। उस दौरान अंदर कोई जानवर नहीं था। रेहड़ी हटवाने के चलते रंजिश में शिकायतकर्ता यह आरोप लगा रहा है।
- संजीव सचदेवा, सचिव मार्केट कमेटी
     
फिलहाल कुत्तों के बच्चों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र कंबोज, शहर थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed