{"_id":"7e1b2f5473b6763d2d7eb5fe8f995734","slug":"cabinet-minister-controvertional-statement-about-mahatma-gandhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का बापू की स्माधि पर विवादास्पद बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का बापू की स्माधि पर विवादास्पद बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट।
Updated Mon, 11 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्वास्थ्य अनिल विज ने फिर बिना नाम लिए महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया है। विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा, उनकी समाधि राजघाट पर है, जबकि शहीदों की सुध अब तक नहीं ली गई। भाजपा अब इन शहीदों को उनका सम्मान लौटाएगी। वह सोमवार को अंबाला सिटी में कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले अनिल विज ने अपने आवास पर कहा था कि बेशक महात्मा गांधी ने देश के लिए बहुत किया, लेकिन यदि वह अंग्रेजों की सरकार पर दबाव बनाते, तो भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की फांसी रुक सकती थी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनकी समाधि राजघाट पर बनी है, जबकि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे शहीदों के नाम पर कुछ नहीं है। इन शहीदों के प्रति तत्कालीन सरकारों की सोच दर्शाती है। शहीदों के नाम पर इन सरकारों ने राजनीति की है और उनको एक तरह से भुला दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इन शहीदों को उनका मान सम्मान दिलाएगी। इसकी शुरुआत की जा चुकी है और शहीदों की बदौलत हासिल की गई आजादी का कर्ज जरूर चुकाया जाएगा।